हार्ट अटैक के बाद सड़क पर गिरे बुजुर्ग, ड्रोन ने बचाई जिंदगी

बुजुर्ग तक सिर्फ तीन मिनट में डिफाइब्रिलेटर की आपूर्ति की गई। डिफाइब्रिलेटर एक डिवाइस है, जिसके जरिए कार्डिएक अरेस्‍ट की स्थिति में इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 12:20 IST
ख़ास बातें
  • स्‍वीडन में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक
  • मौके से गुजर रहे एक डॉक्‍टर मदद के लिए दौड़े
  • ड्रोन से मेडिकल सप्‍लाई मिली और बच गई जान

वर्तमान में स्‍वीडन में दो लाख लोगों तक ड्रोन से मेडिकल सप्‍लाई पहुंचाई जा सकती है।

ड्रोन तकनीक ने कई कामों को आसान बनाया है। हमने इस तरह की खबरें पहले भी पढ़ी हैं कि ड्रोन के जरिए पिज्‍जा की डिलीवरी की गई। लेकिन ताजा मामला थोड़ा अलग है। यह ड्रोन इस्‍तेमाल करने के कुछ बेहतरीन उदाहरणों में से भी एक है। स्‍वीडन में एक 71 वर्षीय बुजुर्ग की जान बचाने में ड्रोन ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना पिछले महीने यानी दिसंबर की है। बुजुर्ग व्‍यक्‍ति को बर्फ में गिरते समय दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद मदद के लिए एवरड्रोन इमरजेंसी मेडिकल एरियल डिलीवरी (EMADE) को बुलाया गया। कंपनी ने फौरन बुजुर्ग तक डिफाइब्रिलेटर (defibrillator) की आपूर्ति की। डिफाइब्रिलेटर एक डिवाइस है, जिसके जरिए कार्डिएक अरेस्‍ट की स्थिति में इलेक्ट्रिक शॉक दिए जाते हैं। इसकी मदद से वहां मौजूद एक डॉक्‍टर ने बुजुर्ग की जान बचा ली।   

एवरड्रोन की EMADE सर्विस को जल्द से जल्द मेडिकल सप्‍लाई देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी मदद से उन जगहों पर मेडिकल सप्‍लाई पहुंचाई जाती है, जहां एंबुलेंस को पहुंचने में थोड़ा ज्‍यादा समय लग सकता है। मौजूदा मामले में बुजुर्ग तक सिर्फ तीन मिनट में डिफाइब्रिलेटर की आपूर्ति की गई। घटनावाली जगह से ही डॉक्‍टर मुस्तफा अली गुजर रहे थे। उनकी ड्यूटी लोकल अस्पताल में थी। सड़क पर गिरे बुजुर्ग को देखकर वह मदद के लिए दौड़े। बुजुर्ग को CPR देना शुरू किया। मौके पर पहुंचे एक और शख्‍स को इमरजेंसी नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। कुछ ही मिनटों के बाद वहां एक ड्रोन डिफाइब्रिलेटर लेकर पहुंच गया। बुजुर्ग पर डिफाइब्रिलेटर का इस्‍तेमाल किया गया। उससे मिले इलेक्ट्रिक शॉक से बुजुर्ग की जान में जान आ गई।  
Advertisement

स्‍वीडन में ड्रोन का यह इस्‍तेमाल काफी पॉपुलर हो रहा है। स्वीडिश सेंटर फॉर रिससिटेशन साइंस, SOS अलार्म, रीजन वस्त्र गोटालैंड और एवरड्रोन के बीच हुए सहयोग के तहत मेडिकल डिलीवरी ड्रोन लोगों की मदद के लिए इस्‍तेमाल किए जा रहे हैं। वर्तमान में दो लाख लोगों तक ड्रोन से मेडिकल सप्‍लाई पहुंचाई जा सकती है। चार महीनों की एक पायलट स्‍टडी से पता चला है कि ज्यादातर मामलों में एंबुलेंस के आने से पहले ही ड्रोन मेडिकल डिवाइस को मौके पर पहुंचा देते हैं। 

स्‍टडी में यह भी पता चला है कि ड्रोन के जरिए मेडिकल डिवाइस की सप्‍लाई का रिस्‍पॉन्‍स टाइम भी बहुत अच्‍छा है। डिलिवरी भी तेजी से की जाती है। माना जा रहा है कि यूरोप के कुछ और इलाकों में भी इस सर्विस को जल्‍द शुरू किया जा सकता है। ताजा मामले ने एवरड्रोन की उपलब्धियों में नए उदाहरण को जोड़ा है। कंपनी को उम्‍मीद है कि आने वाले समय में ड्रोन के जरिए मेडिकल आपूर्ति का इस्‍तेमाल बढ़ेगा। इससे लोगों को सहूलियत तो मिलेगी ही, इस सेक्‍टर में ग्रोथ भी बढ़ेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.