कार में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा 1,000 रुपये का चालान!

सक्सेना का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में इस SMS को नजरअंदाज किया और उसके बाद 9 अगस्‍त को उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें इस चालान के बारे में विस्तार से बताया गया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • इस शख्स का नाम तुषार सक्सेना बताया जा रहा है
  • घटना 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 की है
  • चालान की जगह नोएडा बताई गई है, जहां सक्सेना कभी गए ही नहीं

Photo Credit: Unsplash

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के नाम हेलमेट नहीं पहनने का चालान काटा गया है। अब, यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह तो असल में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है, तो बता दें कि यह चालान कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के लिए काटा गया है। ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से की गई यह लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि जिस शख्‍स का चालान कटा है उन्होंने दावा किया है कि वो कभी भी अपनी कार से नोएडा गए ही नहीं है। शख्स ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से इस मामले में गुहार लगाई है।

इस शख्स का नाम तुषार सक्सेना बताया जा रहा है और चालान के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 की है। एनडीटीवी के अनुसार, सक्सेना का कहना है कि जो चालान उन्हें प्राप्त हुआ है, उसमें चालान की जगह नोएडा बताई गई है और वो रामपुर में रहते हैं और कभी भी नोएडा नहीं गए हैं। इस चालान के बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्हें एक दिन अचानक SMS प्राप्त हुआ, जिसमें 'Your challan is ready' लिखा हुआ था।

सक्सेना का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में इस SMS को नजरअंदाज किया और उसके बाद 9 अगस्‍त को उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें इस चालान के बारे में विस्तार से बताया गया था। इसमें चालान का कारण 'हेलमेट नहीं पहनना' बताया गया था। उन्‍होंने सवाल किया कि 'क्‍या मैं कार के अंदर हेलमेट पहनकर ड्राइव करूं और अगर ऐसा कोई नियम है तो कृपया मुझे लिखित में उपलब्‍ध कराया जाए।

सक्सेना ने कथित तौर पर अपनी कार को पिछले साल मार्च में खरीदा था और इसे रामपुर ट्रांसफर कराया। उन्होंने बताया है कि यह चालान गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटा गया है, जो 1,000 रुपये का है। सक्सेना ने इस मामले की पूरी जांच होने की मांग की है। उन्‍होंने गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आला अधिकारियों से अपील भी की है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: E challan, Challan, traffic fine
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  2. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  3. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  4. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  5. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  6. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  7. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  10. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.