छुट्टी वाले दिन कॉल या मैसेज किया तो लगेगा 1 लाख रुपये जुर्माना! Dream 11 कंपनी की नई पॉलिसी

फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम 11 (Dream 11) ने एक नई पॉलिसी की घोषणा कर दी है जिसके मुताबिक छुट्टी वाले दिन किसी भी कर्मचारी को कोई मैसेज या ईमेल नहीं भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जनवरी 2023 11:04 IST
ख़ास बातें
  • कर्मचारियों को छुट्टियों का आनंद लेने में मदद करेगी पॉलिसी
  • कंपनी ने इसे अनप्लग पॉलिसी का नाम दिया है
  • कर्मचारी को मैसेज या ईमेल करने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना

कंपनी की यह नई पॉलिसी सुनिश्चित करती है कि कर्मचारी अपनी छुट्टी का पूरा पूरा आनंद ले सकें।

Photo Credit: Dream 11

ऑफिस की छुट्टी वाले दिन अक्सर लोग कामकाज से एकदम फ्री होकर अपना दिन बिताना पसंद करते हैं। हफ्ते भर काम करने के बाद छुट्टी वाला दिन सभी को एंजॉय करना होता है इसलिए उस दिन काम से जुड़ा खलल किसी को भी पसंद नहीं आता है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि छुट्टी वाले दिन भी काम से जुड़ा ईमेल, मैसेज या कई बार कॉल भी आ जाता है। लेकिन एक कंपनी ने इसके लिए सख्त नियम लागू कर दिया है। जिसके मुताबिक अगर कंपनी की ओर से कोई सीनियर कर्मचारी किसी दूसरे कर्मचारी को मैसेज या ईमेल भेजता है तो कंपनी उस पर भारी जुर्माना लगाएगी। 

फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म ड्रीम11 (Dream 11) ने एक नई पॉलिसी की घोषणा कर दी है जिसके मुताबिक छुट्टी वाले दिन किसी भी कर्मचारी को कोई मैसेज या ईमेल नहीं भेजा जाएगा। अगर दूसरा कर्मचारी किसी कर्माचारी को इस तरह का कोई मैसेज या ईमेल भेजता है तो उस पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। कंपनी ने इसे अनप्लग पॉलिसी (Unplug Policy) का नाम दिया है। यानि कि काम से पूरी तरह से अनप्लग हो जाना। इसका जिक्र कंपनी ने इसकी अधिकारिक वेबसाइट पर करियर सेक्शन में भी किया है। 

कंपनी की यह नई पॉलिसी सुनिश्चित करती है कि कर्मचारी अपनी छुट्टी का पूरा पूरा आनंद ले सकें। अगर उनके इस आनंद में कंपनी की ओर से कोई खलल डालता है तो उसे इसके लिए 1 लाख रुपये जुर्माने के तौर पर चुकाने होंगे। हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पॉलिसी कंपनी के कर्मचारियों को बेहतर ढ़ंग से अपनी छुट्टियों का आनंद लेने में मदद करेगी। कंपनी ने ड्रीम 11 अनप्लग पॉलिसी (Dream 11 Unplug policy) की घोषणा करते हुए अपने लिंक्डइन अकाउंट पर भी पोस्ट किया है। 

अपने पोस्ट में कंपनी ने कहा है कि वह ड्रीम 11 में ड्रीमस्टर को लॉग ऑफ करते हैं जो कि अनप्लग है। इस पॉलिसी के जरिए वह सुनिश्चित करते हैं कि जब ड्रीमस्टर अपनी छुट्टी का आनंद ले रहा है, उस वक्त उसे वर्किंग इकोसिस्टम से कोई भी व्यक्ति संपर्क न करे। जाहिर है इस पॉलिसी के आने के बाद कंपनी के कमर्चारी काफी खुश हैं। क्योंकि हफ्ते भर काम करने के बाद हर व्यक्ति एक दिन सुकून का चाहता है जिसमें उसे किसी तरह की बाधा नहीं चाहिए। कंपनी कर्मचारियों की इसी इच्छा को इस पॉलिसी के जरिए पूरी करने की कोशिश कर रही है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Dream 11, Dream 11 Unplug

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.