Domino's Pizza अब बिना एड्रेस वाली जगह पर भी मंगवाएं!

डोमिनॉज ऐप (Domino's app) के माध्यम से इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2023 09:48 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर को पिज्जा ऑर्डर ट्रैक करने की सुविधा भी इसमें होगी।
  • डिलीवरी से संबंधित मैसेज और अलर्ट भी भेजे जाएँगे।
  • डोमिनॉज ऐप (Domino's app) के माध्यम से इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा।

Domino's Pizza की Pinpoint Delivery सर्विस को फिलहाल अमेरिका में शुरू किया गया है।

Domino's Pizza अब बिना एड्रेस वाली जगह पर भी पिज्जा डिलीवरी करेगी। जी हां, कंपनी ने ऐप में नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से कस्टमर पिज्जा को कहीं भी मंगवा सकता है, चाहे उसका एड्रेस भी न हो। जैसे कि कोई पब्लिक पार्क, बीच, या ऐसा ही कोई पॉपुलर पब्लिक प्लेस। इसे कंपनी ने पिनपॉइंट डिलीवरी (Pinpoint Delivery) नाम दिया है। आइए आपको बताते हैं कि यह सर्विस कहां शुरू की गई है, और यह कैसे काम करेगी। 

डोमिनॉज पिज्जा के चाहने वालों के लिए कंपनी ने एक रोचक फीचर की घोषणा की है। अब बिना पता बताए भी आप पिज्जा मंगवा सकते हैं। अब तक तो कस्टमर को पिज्जा किसी एड्रेस पर ही ऑर्डर करना पड़ता था, लेकिन अब यह जरूरत भी खत्म कर दी गई है। कंपनी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से घोषणा करते हुए कहा कि वह बिना पते वाली जगह पर भी पिज्जा डिलीवरी देगी। इससे डिलीवरी और ज्यादा आसान बना दी जाएगी। अपने पास की किसी भी जगह पर कस्टमर पिज्जा ऑर्डर रिसीव कर सकेंगे। इनमें पार्क, बेसबॉल फील्ड, बीच जैसी जगहें भी शामिल होंगी। 

डोमिनॉज की पिनपॉइंट डिलीवरी सुविधा यहां हुई है शुरू
Domino's Pizza की Pinpoint Delivery सर्विस को फिलहाल अमेरिका में शुरू किया गया है। कंपनी ने अभी इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि यह सर्विस अमेरिका के अलावा अन्य मार्केट्स में भी आएगी या नहीं। 
Advertisement

ऐसे काम करेगी डोमिनॉज की पिनपॉइंट डिलीवरी 
डोमिनॉज ऐप (Domino's app) के माध्यम से इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऐप में जाकर यूजर को मैप में एक पिन ड्रॉप करना  होगा। इसी पिन पर कंपनी पिज्जा डिलीवर करेगी। यानि कि मैप में किसी भी जगह डाली गई पिन पर पिज्जा पहुंचाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि अमेरिका में वह पहली कंपनी है जो पिन ड्रॉप पिज्जा डिलीवरी देने जा रही है। 
Advertisement

कस्टमर को पिज्जा ऑर्डर ट्रैक करने की सुविधा भी इसमें होगी। वे ड्राइवर की GPS लोकेशन को भी देख सकेंगे। यहां पिज्जा पहुंचने का अनुमानित टाइम भी बताया जाएगा। साथ ही डिलीवरी से संबंधित मैसेज और अलर्ट भी भेजे जाएँगे। पिकअप स्पॉट पर जब डिलीवरी पर्सन पहुंचेगा तो कंपनी की ओर से कस्टमर को अलर्ट भेजा जाएगा। जिसके बाद कस्टमर को अपने फोन पर एक विजुअल सिग्नल देना होगा, जिससे कि डिलीवरी पर्सन कस्टमर तक पहुंच जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  3. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  7. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  9. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  10. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.