Dogecoin की कीमत ने पकड़ी रफ्तार, Bitcoin और Ethereum अभी भी पस्त

Bitcoin निवेशकों को आज भी आकर्षित करने में कामयाब नहीं रहा और खबर लिखने तक यह क्रिप्टो मार्केट का सबसे भरोसेमंद कॉइन 28.5 लाख रुपये के आसपास ट्रेड हो रहा था।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2021 18:01 IST
ख़ास बातें
  • खबर लिखने तक Dogecoin की भारत में कीमत 33 रुपये के आसपास थी
  • Bitcoin और Ethereum क्रमश: 28.5 लाख और 2.05 लाख रुपये पर हो रहे थे ट्रेड
  • आसान पेमेंट के लिए Coinbase ने Google और Apple के साथ की साझेदारी

खबर लिखने तक Dogecoin की भारत में कीमत 33 रुपये के आसपास चल रही थी

बुधवार को भी क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कुछ खास बड़े उतार चढ़ाव देखने को नहीं मिले। आज भी कुछ टोकन में गिरावट देखने को मिली और कुछ में बढ़ोतरी, लेकिन यह बहुत ज्यादा भी नहीं थी। Dogecoin ने आज काफी अच्छा परफॉर्म किया और खबर लिखने तक यह कॉइन 33 रुपये के आसपास की कीमत पर ट्रेड हो रहा था। यह कल की कीमत से लगभग 32 प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। Bitcoin निवेशकों को आज भी आकर्षित करने में कामयाब नहीं रहा और खबर लिखने तक यह क्रिप्टो मार्केट का सबसे भरोसेमंद कॉइन 28.5 लाख रुपये के आसपास ट्रेड हो रहा था।

Dogecoin और Bitcoin के बाद Ethereum की बारी आती है। इस ब्लॉकचेन ने भी बड़ी बढ़ोतरी नहीं देखी। खबर लिखने तक Ethereum की कीमत 2.05 लाख पर थी। Polygon (Matic) पिछले कुछ दिनों से काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा था, लेकिन यह भी आज नीचे गिरता दिखाई दिया और खबर लिखने तक 138 रुपये पर ट्रेड हो रहा था। कुल मिला कर आज का दिन Dogecoin के नाम रहा। मीम कॉइन ने काफी अच्छा परफॉर्म किया।

मार्केट पर आने वाले दिनों में अच्छा असर दिखने की भी संभावना है, क्योंकि प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinbase ने Apple और Google की मूल कंपनी Alphabet Inc के साथ साझेदारी की है, जिसके बाद अब लोग इस कंपनियों के पेमेंट्स ऐप्स में अपना कॉइनडेस्क कार्ड जोड़ कर क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड कर सकते हैं। Coinbase का कहना है कि इस कार्ड के जरिए लोग डिज़िटल करेंसी के जरिए रोज़मर्रा के सामान भी खरीद सकेंगे। यहां तक कि इसमें क्रिप्टोकरेंसी अपने आप US Dollars (अमेरिकी डॉलप) में बदल जाएंगी।

वहीं, भारत में बड़े और प्रमुख बैंक अभी भी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज और ट्रेडर्स को अकाउंट खोलने के लिए मना कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अफवाहों से पर्दा उठाते हुए साफ किया कि पहले के नियामक प्रतिबंध के आधार पर पेमेंट सर्विस से पल्ला नहीं झाड़ा जा सकता है। कई बैंक ग्राहकों को क्रिप्टो खरीदने के लिए बैंक अकाउंट का उपयोग करने से बचने के लिए कह रहे हैं।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.