दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशनों पर मिलेगी मुफ्त वाई-फाई सेवा

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2016 17:42 IST
दिल्ली मेट्रो से एयरपोर्ट लाइन पर सफ़र करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का ऐलान किया है। डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्ट मंगू सिंह ने मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन से की।

इस सेवा को 'ओई डीएमआरसी' फ्री वाई-फाई के नाम से जाना जाएगा। यह सेवा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के सभी 6 स्टेशनों पर उपलब्ध होगी। इस सेवा के लिए यूज़र को अपने स्मार्टफोन से ओई डीएमआरसी फ्री वा-फाई से कनेक्ट होना होगा। डीएमआरसी की आने वाले दिनों में इस सेवा को दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध कराने की योजना है।
Advertisement

मुफ्त वाई-फाई सेवा के लिए दिल्ली मेट्रो ने टेक्नो सैट कॉम के साथ समझौता किया है। यही कंपनी दिल्ली-हावड़ा राजधानी में भी वाई-फाई सेवा मुहैया कराती है। जानकारी दी गई है कि यूज़र इस वाई-फाई सेवा से ईमेल, फेसबुक, गूगल, वीडियो चैट और लाइव क्रिकेट या फुटबॉल मैच की स्ट्रीमिंग कर सकेंगे।

बता दें कि दिल्ली मेट्रो, रेल टेल कॉरपोरेशन के साथ मिलकर पहले से ही राजीव चौक, कश्मीरी गेट, केंद्रीय सचिवालय और हौज़ खास में वाई-फाई इंटरनेट मुहैया कराती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Delhi Metro, DMRC
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.