26.49KM माइलेज वाली Tata Tiago CNG पर मिल रहा ईयर एंड डिस्काउंट, हर साल चलाने पर होगी 1 लाख 30 हजार की बचत

Tata Tiago CNG को अगर हर महीने 3 हजार किमी चलाया जाता है तो पेट्रोल की कार के मुकाबले हर दिन 360 रुपये, हर महीने 10800 रुपये और हर साल 13,1400 रुपये तक की बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 नवंबर 2022 19:09 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors साल खत्म होने से पहले अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।
  • Tata Tiago CNG की खरीद पर इस दौरान 30 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Tata Tiago CNG 1 किलो सीएनजी में 26.49 किमी का माइलेज दे सकती है।

Tata Tiago CNG का माइलेज 26.49 किमी है।

Photo Credit: Tata Motors

Tata Motors इस समय साल खत्म होने से पहले अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप अपने लिए कोई सीएनजी कार की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको Tata Tiago CNG के बारे में बता रहे हैं, जिस पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। जी हां डिस्काउंट के दौरान कम दामों में बेहतरीन माइलेज वाली कार आपकी हो सकती है।

Tata Tiago CNG के पावर और स्पेसिफिकेशंस: पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tata Tiago CNG में 1.2 लीटर का रीवोट्रोन 3 सिलेंडर वाला बीएस6 इंजन दिया गया है जो कि सीएनजी मोड में 6000 आरपीएम पर 73.4पीएस की पावर और 3500 आरपीएम पर 95एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह प्रति किलो सीएनजी में 26.49 किमी का माइलेज दे सकती है।
Advertisement

ट्रांसमिशन की बात करें तो 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। टाटा टियागो के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में कॉयल स्प्रिंग के साथ इंडीपेंडेंट लोअर विशबॉन मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं इसके रियर में ड्यूल पेथ स्ट्रट के साथ सेमी इंडीपेंडेंट क्लोज्ड प्रोफाइल ट्विट बीम सस्पेंशन दिया गया है। फ्यूल टैंक कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 35 लीटर की क्षमता का पेट्रोल टैंक है और 60 लीटर की कैपेसिटी वाला सीएनजी टैंक है। डाइमेंशन की बात करें तो Tiago की 3765mm लंबाई, चौड़ाई 1677 mm, ऊंचाई 1535 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 168mm और वजन 1040-1087 किलो है।

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो Tiago के सेफ्टी के लिए 4 स्टार GNCAP रेटिंग दी गई है। इसमें ड्यूल एयरबैग्स मिलते हैं। डायनेमिक गाइडलाइंस के साथ रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ईबीडी और एसबीएस मिलता है। फॉलो मी होम लैंप्स दी गई है। डिफॉगर के साथ रियर वॉश वाइपर दिया गया है। स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉकिंग सिस्टम दिया गया है। और साथ में पंचर रिपेयर किट भी मिलती है।
Advertisement

टाटा के iCNG सेविंग कैलकुलेटर के मुताबिक, Tata Tiago CNG को अगर हर महीने 3 हजार किमी चलाया जाता है तो पेट्रोल की कार के मुकाबले हर दिन 360 रुपये, हर महीने 10800 रुपये और हर साल 13,1400 रुपये तक की बचत हो सकती है। अगर फ्यूल 96.76 प्रति लीटर और सीएनजी 75.61 प्रति किलो है। 
Advertisement

Tata Tiago CNG पर ऑफर: ऑफर की बात की जाए तो Tata Tiago CNG पर कंज्यूमर स्कीम के तहत 20,000 रुपये की बचत होती है। एक्सचेंज डिस्काउंट में 10 हजार रुपये तक बचत हो सकती है। इस प्रकार कुल डिस्काउंट 30 हजार रुपये का मिल रहा है।

Tata Tiago CNG की कीमत: कीमत की बात की जाए तो Tata Tiago CNG की कीमत 6,34,900 रुपये से शुरू होती है और 7,89,900 रुपये तक जाती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.