दिल्ली में प्रदूषण घोंट रहा लोगों का दम, खतरनाक स्तर से पार हुए आंकड़े!

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक्यूआई 428 पर है जबकि पंजाबी बाग में 418 पॉइंट्स पर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2022 17:51 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली के 20 के लगभग इलाकों में प्रदूषण का सर्वाधिक कहर
  • सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति आनंद विहार की
  • एनसीआर के भी हैं बुरे हाल

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में खतरे के लेवल को पार कर गया।

दिवाली का त्यौहार गुजरे 5 दिन बीत चुके हैं लेकिन राजधानी का प्रदूषण स्तर कम होने की बजाए बढ़ता ही चला जा रहा है। दिल्ली एनसीआर की हवा पिछले दो-तीन दिनों में इतनी खराब हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना अब मुश्किल होने लगा है। दिवाली के पटाखों से निकला धुंआ दिल्ली एनसीआर में जैसे कैद सा होकर रह गया। उस पर फिर पराली का धुंआ और सुबह शाम की हल्की धुंध। इन सभी ने मिलकर दिल्ली को धुएं की राजधानी बना दिया है। कुछ इलाकों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। 

दिल्ली में प्रदूषण का स्तर कई इलाकों में खतरे के लेवल को पार कर गया। लगभग 20 इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 पॉइंट्स से ऊपर जा चुका है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के ताजा आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली की स्थिति बेहद खराब कैटिगरी में आ चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति आनंद विहार की है जहां पर एक्यूआई 456 रिकॉर्ड किया गया है। इसी तरह शादीपुर, जहांगीरपुरी में भी यह 430 पॉइंट्स से ऊपर है। जहांगीरपुरी में यह 430 पॉइंट्स रिकार्ड किया गया, जबकि शादीपुर में 435 रिकॉर्ड किया गया। 400 पॉइंट्स के ऊपर के अन्य इलाकों में अशोक विहार, सोनिया विहार, पंजाबी बाग, नेहरू नगर आदि एरिया शामिल हैं। 
Advertisement

दिल्ली के द्वारका इलाके में एक्यूआई 428 पर है जबकि पंजाबी बाग में 418 पॉइंट्स पर है। वहीं, नेहरू नगर में 404 और अशोक विहार में 422 पॉइंट्स  पर है। इसी तरह कुछ बाहरी इलाके जैसे रोहिणी, नरेला, मुंडका, बवाना आदि में भी प्रदूषण का स्तर बेहद खतरनाक रिकॉर्ड किया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के इलाके में यह 355 बना हुआ है। शुक्रवार को हवा में घुले हानिकारक तत्वों की बात करें तो इनमें पार्टिकुलेट मैटर्स (PM)- 10 और (PM)- 2.5 क्रमश: 252 और 309 रहा जो कि बहुत ही खराब दर्ज हुआ।  हालांकि, सरकार की ओर से लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या को बढ़ाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि प्रदूषण स्तर में कमी लाई जा सके। 

दिल्ली ही नहीं, प्रदूषण का जहर एनसीआर टाउन्स की हवा में भी गंभीर स्तर तक घुला हुआ है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो नोएडा में यह 402 पॉइंट्स और गाजियाबाद में 420 पर है। फरीदाबाद की हवा में पॉल्यूशन का स्तर 446 बताया गया है। ये आंकड़ें काफी गंभीर है। सांस की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए इतनी जहरीली हवा बड़ी मुसीबत बन सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस स्तर का प्रदूषण बीमार लोगों को तो खतरे में डालेगा ही, स्वस्थ लोग भी इसमें बहुत जल्दी बीमार हो सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.