Pollution : दिल्‍ली में स्‍कूल बंद करने के आदेश, ऑड-ईवन भी हो सकता है लागू

दिल्‍ली का ओवरऑल AQI दोहपर 3 बजे 437 पर है। सफर का यह आंकड़ा बताता है कि राजधानी में प्रदूषण ‘गंभीर’ स्थिति में है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 15:47 IST
ख़ास बातें
  • कई इलाकों में AQI 500 के भी पार चला गया है
  • दिल्‍ली-नोएडा में छोटे बच्‍चों के लिए स्‍कूल बंद किए गए
  • सरकारी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम

दिल्‍ली में ग्रैप यानी ग्रेडेड रेस्‍पॉन्‍स ऐक्‍शन प्‍लान का चौथा चरण लागू होने के बाद स्‍कूलों को बंद किया गया है।

वायु प्रदूषण (Air Pollution) ने दिल्‍ली-एनसीआर का ‘दम' निकाल दिया है। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 400 के ऊपर बना हुआ है। कई इलाकों में तो यह 500 के भी पार चला गया है। प्रदूषण की आपात स्थिति ने एक-दूसरे पर आरोप लगा रही राज्‍य सरकारों को सख्‍त कदम उठाने पर मजबूर किया है। दिल्‍ली में प्राइमरी स्‍कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने को कहा गया है। नोएडा में 8वीं तक के स्‍कूल 8 नवंबर तक बंद रहेंगे। दिल्‍ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। ऐसा ही सुझाव प्राइवेट कंपनियों के लिए भी दिया गया है। दिल्‍ली में ऑड-ईवन लागू करने पर भी विचार चल रहा है। हालात बेहतर नहीं हुए, तो ऑड-ईवन फॉर्म्‍युला को शुरू किया जा सकता है। 

वायु गुणवत्ता की बात करें, तो दिल्‍ली का ओवरऑल AQI दोहपर 3 बजे 437 पर है। सफर का यह आंकड़ा बताता है कि राजधानी में प्रदूषण ‘गंभीर' स्थिति में है। दिल्‍ली में ग्रैप यानी ग्रेडेड रेस्‍पॉन्‍स ऐक्‍शन प्‍लान का चौथा चरण लागू होने के बाद स्‍कूलों को बंद किया गया है। दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि राजधानी में ट्रकों पर रोक रहेगी। सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े ट्रकों को ही आने दिया जाएगा। CNG और इलेक्ट्रिक वीकल्‍स पर बैन नहीं होगा। गाड़‍ियों को ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे से डायवर्ट करने के लिए दिल्‍ली सरकार यूपी व हरियाणा सरकार को पत्र लिखने जा रही है। 
Advertisement
 

प्राइवेट कंपनियों को सुझाव दिया गया है कि कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम कराएं। दिल्‍ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। दिल्‍ली के प्रदूषण की बात करें, तो सफर का ऐप बताता है कि दोपहर 3.30 बजे दिल्‍ली का धीरपुर इलाका सबसे प्रदूषित है। वहां AQI 533 पर पहुंच गया है। एनसीआर के शहरों की बात करें, तो गुरुग्राम में प्रदूषण भयानक हो चुका है। AQI 503 है। नोएडा की स्थिति और खराब है, वहां AQI 526 तक पहुंच गया है। 
Advertisement

हवा में घुले ‘जहर' से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों को सांस लेने में तकलीफ समेत गले में खराश, खांसी आदि परेशानियां हो रही हैं। बच्‍चों पर प्रदूषण का ज्‍यादा असर होता है। यही वजह है कि दिल्‍ली में भी स्‍कूलों को बंद करने का आदेश अब दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.