Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस मार्केट में आते ही चर्चा और विवाद दोनों में घिर गया है।
Temple कुछ दिनों पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था।
Photo Credit: Temple
Zomato के को-फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस मार्केट में आते ही चर्चा और विवाद दोनों में घिर गया है। Temple कुछ दिनों पहले प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हुआ था और अब यह डिवाइस आउट ऑफ स्टॉक भी हो चुका है। कंपनी की वेबसाइट पर पहला बैच सोल्ड आउट नजर आ रहा है और अगले बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। यानी कि अब अगर किसी को यह डिवाइस चाहिए तो उसके लिए इंतजार करना होगा। ₹85,000 की कीमत वाला Temple डिवाइस 6 कलर ऑप्शन में आता है। सोशल मीडिया पर द लिवर डॉक (The Liver Doc) के नाम से फेमस डॉ सारियाक एबी फिलिप्स ने Temple की आलोचना की।
डिवाइस की बुकिंग हाल ही में शुरू हई थी और अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। अब केरल के एक डॉक्टर The Liver Doc ने X पोस्ट में Temple डिवाइस पर सवाल उठाते हुए लिखा कि अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं आया है, लेकिन फिर डिवाइस आउट ऑफ ऑर्डर हो गया है। डिवाइस के लिए वेटलिस्ट शुरू हो गई है, क्योंकि बैच 01 पूरा तरह सोल्ड आउट हो गया है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि यह डिवाइस दिमाग के लिए कुछ नहीं करता, यह सिर्फ एक AI वाला फिटनेस ट्रैकर है जो आपकी बातें सुनता है। तंज करते हुए लिखा कि यह उन लोगों के लिए काम आएगा, जिनके पास दिमाग नहीं है और जो अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते।
Well no science yet, but orders are closed, it's now waitlist (because Batch 01 is sold out 🥹) and now website says device does nothing for brain, it's just fitness tracker with AI that listens to you. Useful for those without brains who can't listen to their inner voice. https://t.co/oIq0j7XyIl
— TheLiverDoc™ (@theliverdoc) November 19, 2026The Liver Doc ने एक एक यूजर के पोस्ट के जवाब में Temple डिवाइस की आलोचना की, जिसमें पूछा गया था कि अब तक 13 दिन हो चुके हैं, क्या दीपींदर गोयल रिसर्च पब्लिश करेंगे। पहले उन्होंने कहा था कि वो 24 घंटे के अंदर इसकी रिसर्च पब्लिश करेंगे। The Liver Doc ने जवाब में कहा कि अब वेबसाइट इसका दावा नहीं करती कि यह दिमाग के लिए कुछ करता है। उन्होंने इसे एक एआई एसिस्टेंट वाला फिटनेस ट्रैक बताया। इसके अलावा उन्होंने Temple पर तंज भी कसा कि यह उन लोगों के लिए ही है जो अपनी अंतरात्मा की आवाज नहीं सुनते।
Temple की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि यह एक रूमडेफ एआई वाला दुनिया का पहला सटीक फिटनेस ट्रैकर है जो कि सिर्फ आपकी बात सुन सकता है। इस फीचर का उपयोग इसे पहनने वाले को पता चलता है। अब तक इस यूनिट के पहले बैच के सारे डिवाइस बिक गए हैं। वहीं जो अगले खरीदार हैं वो सभी वेटलिस्ट में सकते हैं। हालांकि, यह खुलासा नहीं किया गया कि पहले बैच में कितने यूनिट थे और कितने ग्राहकों ने इस डिवाइस को खरीदा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी