DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में घर का सपना होगा पूरा, ऐसे करें घर बुक करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

DDA ने ‘द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनेल हाउसिंग स्कीम 2025’ भी पेश की है, जो विशेष रूप से गोल्फ व्यू कॉन्डो अपार्टमेंट के निवासियों के स्टाफ के लिए है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2025 15:42 IST
ख़ास बातें
  • DDA ने 828 नए फ्लैट्स की पेशकश की है
  • इसमें 624 LIG यूनिट्स सिरासपुर और 204 EWS यूनिट्स लोकनायक पुरम में शामिल
  • इन फ्लैट्स की बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी

Photo Credit: DDA

दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने 828 नए फ्लैट्स की पेशकश की है, जिसमें 624 LIG यूनिट्स सिरासपुर और 204 EWS यूनिट्स लोकनायक पुरम में शामिल हैं। इन फ्लैट्स की बुकिंग मंगलवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह पहल DDA की पहले से जारी ‘सबका घर आवास योजना 2025' के तहत अतिरिक्त फ्लैट्स के रूप में लाई गई है, ताकि किफायती घरों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।

DDA के अनुसार, समाज के वंचित वर्गों को इन फ्लैट्स पर 25% तक का स्पेशल डिस्काउंट छूट दिया जाएगा। यह फ्लैट्स पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर बेचे जाएंगे। सिरासपुर के फ्लैट्स की कीमत 17.4 लाख रुपये से 17.7 लाख रुपये के बीच होगी, जबकि लोकनायक पुरम में 27 लाख रुपये से 28.4 लाख रुपये के बीच होगी। हालांकि, इसमें पानी के कनेक्शन की फीस शामिल नहीं होगी।
Advertisement

DDA ने ‘द्वारका कम्युनिटी सर्विस पर्सनेल हाउसिंग स्कीम 2025' भी पेश की है, जो विशेष रूप से गोल्फ व्यू कॉन्डो अपार्टमेंट के निवासियों के स्टाफ के लिए है। इसके तहत द्वारका सेक्टर 19B में 349 फ्लैट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि इन फ्लैट्स के लिए केवल गोल्फ व्यू कॉन्डो के HIG, सुपर HIG और पेंटहाउस फ्लैट्स के कानूनी मालिक ही आवेदन कर सकते हैं। एक आवेदक सिर्फ एक फ्लैट के लिए पात्र होगा, भले ही उसके नाम पर गोल्फ व्यू कॉन्डो में कितने भी फ्लैट्स हों।

इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस सोमवार से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 24 मार्च है। फ्लैट्स की बिक्री 29 मार्च से ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए होगी। इनका प्लिंथ एरिया 50 वर्ग मीटर होगा और कीमत लगभग 32.5 लाख रुपये तय की गई है।
Advertisement

DDA की इस पहल का उद्देश्य दिल्ली में किफायती आवास की बढ़ती मांग को पूरा करना है, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को अपने घर का सपना साकार करने में सहायता मिल सके। पहले भी कई बार इस स्कीम के तहत कई फ्लैट्स बेचे जा चुके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  6. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  10. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.