IPL Match Today Live Streaming: DC vs SRH, और RR vs CSK मैच आज कब, कहां, कैसे देखें फ्री, जानें सबकुछ

10वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 मार्च 2025 11:59 IST
ख़ास बातें
  • IPL 2025 में आज 10वां और 11वां मुकाबला होगा
  • दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच
  • दिन का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच

IPL 2025 में आज सीजन का 10वां और 11वां मुकाबला होगा।

IPL 2025 में आज 10वां और 11वां मुकाबला होगा। यानी यह एक डबल हेडर दिन है जिसमें चार टीमें मैदान में उतरेगीं। 10वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL में अब तक कुल 24 मुकाबले हुए हैं। इनमें से 11 मैच दिल्ली ने जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। 

आईपीएल 2025 का 11वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में अपने अबतक के दोनों मैच हारे हैं, जबकि चेन्नई की टीम ने 2 मैचों में से 1 को जीता है, और एक को टीम हार गई है। ऐसे में देखना होगा कि आज किसका पलड़ा भारी रहता है।  
Advertisement

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

DC vs SRH, RR vs CSK मैच कब होगा?

DC vs SRH और RR vs CSK मैच आज 30 मार्च, रविवार को खेले जाएंगे।  
Advertisement
 

DC vs SRH मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

DC vs SRH मैच विशाखापत्तनम डॉ जे.एस. राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

RR vs CSK मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RR vs CSK मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

DC vs SRH, RR vs CSK मैच को कैसे देखें लाइव?

DC vs SRH, RR vs CSK मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
Advertisement
 

DC vs SRH, RR vs CSK मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

DC vs SRH, RR vs CSK मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.