IPL Match Today Live Streaming: DC vs CSK, और RR vs PBKS मैच आज कहां, कैसे देखें फ्री, जानें सबकुछ

IPL 2025 में आज डबल हेडर डे में 17वां और 18वां मुकाबला होगा।

IPL Match Today Live Streaming: DC vs CSK, और RR vs PBKS मैच आज कहां, कैसे देखें फ्री, जानें सबकुछ

IPL 2025 में आज 17वां और 18वां मुकाबला होगा।

ख़ास बातें
  • IPL 2025 में आज 17वां और 18वां मुकाबला होगा।
  • पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।
  • शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।
विज्ञापन
IPL 2025 में आज 17वां और 18वां मुकाबला होगा। डबल हेडर में 17वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। टीम अपने विजय रथ को आगे बढ़ाने के मकसद से उतरेगी। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक तीन मैचों में से एक ही जीता है। पिछले मैच में टीम राजस्थान रॉयल्स से हार गई थी। 

आईपीएल 2025 का 18वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। पंजाब किंग्स की टीम होम ग्राउंड चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अब तक पंजाब किंग्स ने इस सीजन में 2 मुकाबले खेले हैं। दोनों में टीम ने जीत हासिल की है। राजस्थान ने अब तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में ही जीत मिली है। पंजाब किंग्स टीम की नजर अपनी जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपनी दूसरी जीत हासिल करने के मकसद से उतरेगी। 

आईपीएल 2025 के सभी मैचों को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप आदि पर लाइव देख सकते हैं। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फ्री में भी मैच देखा जा सकता है। हम आपको इसकी पूरी जानकारी यहां दे रहे हैं। 
 

DC vs CSK, RR vs PBKS मैच कब होगा?

DC vs CSK और RR vs PBKS मैच आज 5 अप्रैल, शनिवार को खेले जाएंगे।  
 

DC vs CSK मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

DC vs CSK मैच चेपॉक स्टेडियम (एमए चिदंबरम स्टेडियम) में खेला जाएगा। मैच 3.30PM पर शुरू होगा।
 

RR vs PBKS मैच कहां, कितने बजे खेला जाएगा?

RR vs PBKS मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच 7.30PM पर शुरू होगा। 
 

DC vs CSK, RR vs PBKS मैच को कैसे देखें लाइव?

DC vs CSK, RR vs PBKS मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। टीवी पर मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा। 
 

DC vs CSK, RR vs PBKS मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

DC vs CSK, RR vs PBKS मैच को आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं। मैच JioHotstar पर लाइवस्ट्रीम किया जा सकता है। जियोहॉटस्टार ग्राहकों के लिए मैच स्ट्रीमिंग फ्री रहेगी। या फिर आपके पास पहले से ऐसा मोबाइल रिचार्ज प्लान एक्टिवेटेड है जिसमें जियोहॉटस्टार का एक्सेस हो, तो भी आप मैच फ्री में देख सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »