दिवाली पर 90Km की स्‍पीड से इन राज्यों में ‘आफत’ बरसा सकता है Sitrang चक्रवात, यहां तूफानी बारिश का अलर्ट!

Sitrang Cyclone : खबर लिखे जाने तक यह सागर द्वीप से करीब 520 किलोमीटर दूर दक्षिण की ओर है। कहा गया है कि‍ सितरंग एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2022 12:53 IST
ख़ास बातें
  • सितरंग एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है
  • सोमवार सुबह यह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण में था
  • सबसे ज्‍यादा प्रभाव भारत में पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है

Sitrang Cyclone : कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे।

त्‍योहारी खुशियों के बीच देश के कुछ राज्‍यों में तूफानी आफत के बरसने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है कि चक्रवाती तूफान सितरंग (Sitrang) सागर द्वीप से टकरा सकता है। खबर लिखे जाने तक यह सागर द्वीप से करीब 520 किलोमीटर दूर दक्षिण की ओर है। कहा गया है कि‍ सितरंग एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया है यह तूफान पश्चिम बंगाल के उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में अपना प्रभाव दिखा सकता है। 

कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के दक्षिणी जिलों में सोमवार को हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने कहा कि तूफान के 25 अक्टूबर की सुबह बांग्लादेश के तिनकोना द्वीप और सनद्वीप के बीच पहुंचने की उम्मीद है। सोमवार सुबह यह सागर द्वीप से लगभग 430 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था।
Advertisement
 

इस तूफान का सबसे ज्‍यादा प्रभाव भारत में पश्चिम बंगाल में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी 24 परगना, उत्तरी 24 परगना जिलों में चक्रवाती तूफान में तेज होने की संभावना है। यहां भारी से बहुत भारी बारिश और 90 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं आ सकती हैं। मंगलवार सुबह यह तूफान बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों को पार कर सकता है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के दोनों ओर सुंदरबन पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की संभावना है।
Advertisement

मौसम विभाग ने कहा है कि यह चक्रवाती तूफान एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मछुआरों को समुद्र तटों पर ना जाने की सलाह दी गई है। 25 अक्‍टूबर तक के लिए मछुआरों को अलर्ट किया गया है। कहा गया है कि इस तूफान की वजह से सबसे ज्‍यादा नुकसान कच्‍चे घरों और झोंपड़‍ियों को हो सकता है। एडवाइजरी में कहा गया है कि तूफान की वजह से निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है। सड़कों को मामूली नुकसान हो सकता है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफान सितरंग की वजह से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर के राज्यों नुकसान देखने को मिल सकता है। फसलों पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्‍खलन हो सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.