गाड़ी निर्माता Volvo पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया रिसर्च डेटा

कंपनी के एक प्रवक्ता ने AFP को बताया कि वोल्‍वो रैनसमवेयर की चपेट में नहीं आई है और अपने डेटा पर उसका पूरा कंट्रोल है। उन्होंने बताया कि एक "थर्ड पार्टी" ने इसके बारे में "हाल ही में" वोल्वो से संपर्क किया था।

गाड़ी निर्माता Volvo पर साइबर अटैक, हैकर्स ने चुराया रिसर्च डेटा

वोल्वो साल 1999 में ट्रक मैन्‍युफैक्‍चरर वोल्वो ग्रुप से अलग हो गया था। 2010 में इसे चीन के बड़े ऑटो मेकर Geely ने खरीद लिया था।

ख़ास बातें
  • बड़ी गा‍ड़‍ियों से लेकर कार बनाने में माहिर है वॉल्‍वो
  • हैकर्स ने साइबर हमला करके कंपनी के आरएंडडी डेटा में लगाई सेंध
  • कंपनी ने कहा- कारों और ग्राहकों के डेटा पर नहीं होगा असर
विज्ञापन
बड़ी गा‍ड़‍ियों से लेकर कार बनाने में माहिर स्वीडिश मैन्‍युफैक्‍चरर वोल्वो Volvo साइबर हमले का शिकार हो गई है। कंपनी ने बताया है कि हैकर्स ने साइबर हमला करके उसके सिस्टम से रिसर्च और डिवेलपमेंट डेटा चुरा लिया। कंपनी को इस बात की जानकारी हुई है कि उसके एक फाइल संग्रह को किसी थर्ड पार्टी ने अवैध रूप से एक्सेस किया है। वोल्वो के मुताबिक, अब तक हुई जांच से पता चला है कि साइबर अटैक के दौरान कंपनी के R&D यानी रिसर्च एंड डिवेलपमेंट प्रॉपर्टी से सीमित मात्रा में चोरी हुई है।

हालांकि कंपनी ने कहा है कि इस साइबर हमले का कस्‍टमर्स की कारों या उनके पर्सनल डेटा की सुरक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने की संभावना है।

स्‍वीडन के गोटेबोर्ग से अपने कामकाज चलाने वाली वोल्वो 2030 तक अपनी पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक में बदलने के लिए कैश पंप कर रही है। 

कंपनी के एक प्रवक्ता ने AFP को बताया कि वोल्‍वो रैनसमवेयर की चपेट में नहीं आई है और अपने डेटा पर उसका पूरा कंट्रोल है। उन्होंने बताया कि एक "थर्ड पार्टी" ने इसके बारे में "हाल ही में" वोल्वो से संपर्क किया था।

वोल्वो साल 1999 में ट्रक मैन्‍युफैक्‍चरर वोल्वो ग्रुप से अलग हो गया था। 2010 में इसे चीन के बड़े ऑटो मेकर Geely ने खरीद लिया था। 

Volvo अपनी गाड़ियों में बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर्स देने के लिए जानी जाती है। बीते दिनों रिपोर्ट आई थी कि कंपनी कथित तौर पर एक नई टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है, जिसके चलते कार मालिक अपनी कार की विंडशील्ड को इंटरैक्टिव डिस्प्ले में बदल सकेंगे। स्वीडिश ऑटोमोबाइल दिग्गज ने इसके लिए इज़राइली स्टार्टअप, Spectralics के साथ साझेदारी की है। यह टेक्नोलॉजी कार की विंडशील्ड में हेड अप डिस्प्ले (HUD) प्रदान करेगी। HUD डिस्प्ले ड्राइवर को सभी जरूरी जानकारियां, जैसे कि स्पीड, नेविगेशन, समय आदि विंडशील्ड पर दिखाएगा। 

यही नहीं, Volvo भारत में जल्द अपनी इलेक्ट्रिक कार XC40 Recharge लॉन्च करने वाली है। क्योंकि यह कंपनी की लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार है, तो ऐसे में कीमत ज्यादा होने की संभावना है। इसमें 78kWh क्षमता की बैटरी दी गई है और कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) फुल चार्ज पर 400 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। हालांकि सर्टिफाइड रेंज 335 किलोमीटर है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Volvo, Cyber attack, Hacker, research data, volvo car
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  2. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  3. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  6. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  7. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  9. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  10. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »