Bitcoin समेत सभी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की ये हैं कीमतें!

कुल मिलाकर अब तक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 मई 2021 10:00 IST
ख़ास बातें
  • लगातार गिरावट के बाद अब धीरे धीरे संभल रहा है क्रिप्टोकरेंसी बाजार
  • बाजार की अनिश्चितताओं के चलते निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं
  • मार्च 2020 के बाद बिटकॉइन और इथेरियम में दिखी सबसे बड़ी गिरावट

बीते सप्ताह ऐलन मस्क की कार कंपनी टेस्ला ने बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में अस्वीकार्य कर दिया था

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट की नैया अनिश्चितताओं के भंवर में लगातार डावांडोल हो रही है। बीते कई दिनों से डिजिटल मुद्रा की उठती गिरती कीमतों ने निवेशकों के लिए मुश्किलें और अधिक बढा दी हैं। जिसकी वजह से उन्हें चुनौतीपूर्ण हालातों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ निवेशक दिवालिया होने की कगार पर पहुंच चुके हैं। बीते सप्ताह हुए नुकसान की बात करें तो क्रिप्टो बाजार में यह नुकसान $830 बिलियन रहा जो कि एक रिकॉर्ड गिरावट है। सोमवार सुबह तक क्रिप्टोकरेंसी की कुल मार्केट कैपिटल $1.49 ट्रिलियन थी। इसी बीच एक राहत की खबर ये भी है कि जहां कुछ करेंसी लगातार गिरावट दर्ज कर रही हैं वहीं पर कुछ करंसी निवेशकों के लिए राहत की सांस भी दे रही हैं।

हालांकि विश्व की दो सबसे बड़ी करंसी बिटकॉइन और इथेरियम की कीमतें भी ऊपर नीचे हो रही हैं मगर साल की शुरूआत से अब तक इनमें जबरदस्त बढोत्तरी देखी गई। यही कारण है कि अभी भी ये दोनों करेंसी निवेशकों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही हैं।

कुल मिलाकर अब तक क्रिप्टोकरेंसी बाजार में 60 प्रतिशत तक की गिरावट आ चुकी है। साल की सबसे बड़ी गिरावट देखने के बाद बिटकॉइन की कीमत में हल्का सुधार देखने को मिला है। जनवरी से अब तक की यह अपनी सबसे निचली कीमत $30,000 पर ट्रेड कर रही थी जो कि अब कुछ सुधार के साथ $37,000 पर ट्रेड कर रही है। बीते शुक्रवार को बिटकॉइन और इथेरियम की कीमतों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। यह गिरावट मार्च 2020 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट थी।

खबर लिखने तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin Price in India) लगभग 27.98 लाख रुपये थी। वहीं, इथेरियम की कीमत (Ethereum Price in India) 1.88 लाख रुपये थी। मीम आधारित क्रिप्टोकरंसी डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin Price in India) 26 रुपये के करीब थी। इसी कड़ी में लाइटकॉइन की कीमत (Litecoin Price in India) 13 हजार के करीब थी।
Advertisement

ज्ञात हो कि बीते सप्ताह चीन ने क्रिप्टोकरेंसी के लेने देन पर रोक लगा दी थी। आदेश जारी करते हुए विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक चीन ने कहा था कि वह अपने वित्तीय संस्थानों और पेमेंट कंपनियों के क्रिप्टोकरेंसी के द्वारा किसी भी प्रकार के लेन देन या संबंधित सेवाएं देने पर प्रतिबंध लगाती है। उसके बाद से बिटकॉइन की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई थी। हालांकि बाद में मार्केट ने ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया।
Advertisement

वहीं चीन के क्रिप्टोकरंसी पर प्रतिबंध लगाने से पहले इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के मालिक ऐलन मस्क ने एक बयान में कहा कि वह अब टेस्ला में कार की खरीद के लिए बिटकॉइन को पेमेंट के रूप में स्वीकार नहीं करेंगे। इस निर्णय के बाद से ही बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो चुकी थी। मगर फिलहाल इस डिजिटल मुद्रा के बाजार में थोड़े सुधार के साथ निवेशकों को कुछ उम्मीद बंधती हुई नजर आ रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.