CoWIN Data Leak! कोविन पोर्टल से लीक हुए लोगों के आधार-पैन कार्ड नंबर, सब टेलिग्राम पर मौजूद

CoWIN Data Leak! CoWIN पोर्टल को सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, जोकि कोविड वैक्‍सीनेशन से जुड़ा एक प्‍लेटफॉर्म है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2023 16:06 IST
ख़ास बातें
  • मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि कोविन से डेटा लीक हुआ है
  • लोगों की गोपनीय जानकारियां टेलीग्राम के जरिए हासिल की जा सकती हैं
  • जानकारी लीक करने वाले बॉट डेवलपर्स अब डिसेबल हो गए हैं

CoWIN पोर्टल के साथ रजिस्‍टर मोबाइल नंबर को जब पोर्टल पर एंटर किया जाता है, तो यूजर की जरूरी डिटेल लीक हो जाती हैं।

क्‍या भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा सुरक्षित नहीं है? यह सवाल खड़ा हो रहा है, क्‍योंकि कई मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि CoWIN पोर्टल पर खुद को रजिस्‍टर करने वाले भारतीयों की पर्सनल जानकारी टेलीग्राम (Telegram) पर आसानी से उपलब्ध है। CoWIN पोर्टल को सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, जोकि कोविड वैक्‍सीनेशन से जुड़ा एक प्‍लेटफॉर्म है। द फोर्थ न्यूज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टेलीग्राम पर भारतीयों की पर्सनल जानकारी, उनके आधार और पैन कार्ड की डिटेल्‍स मौजूद हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, CoWIN पोर्टल के साथ रजिस्‍टर मोबाइल नंबर को जब पोर्टल पर एंटर किया जाता है, तो टेलीग्राम बॉट यूजर के जेंडर, जन्म का वर्ष, वैक्‍सीनेशन सेंटर का नाम और वैक्‍सीनेशन के लिए इस्‍तेमाल किए गए आईडी कार्ड की संख्या को लीक कर देता है। दावा है कि इस डेटा ब्रीच की वजह से भारतीय नागरिकों के आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड नंबर जैसी जरूरी जानकारियां कोई भी हासिल कर सकता है। 

द फोर्थ न्यूज ने कहा है कि टेलीग्राम पर कोविन के प्रमुख से लेकर कई केंद्रीय नेताओं की निजी जानकारियां मौजूद हैं। इस खुलासे के बाद से टेलीग्राम बॉट के डेवलपर्स अलर्ट हो गए हैं। कहा जा रहा है कि ये बॉट अब डिसेबल हो गए हैं। द फोर्थ न्‍यूज के अलावा मलयाला मनोरमा ने भी इस मामले से जुड़ी रिपोर्ट प्रकाशित की है। तमाम मीडिया समूहों ने इन रिपोर्ट्स को फॉलो किया है। 
 

गैजेट्स 360 हिंदी इस डेटा लीक की पुष्टि नहीं करता। रिपोर्टों के अनुसार, सरकार ने कोविन ऐप में हुई हैकिंग की बात को खारिज किया है, हालांकि जांच की बात भी कही गई है। मलयाला मनोरमा ने लिखा है कि डेटा लीक का शिकार आम लोगों के साथ वीआईपी भी हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण भी उनमें शामिल हैं। 

उत्तराखंड के कोटद्वार से विधायक राजेश भूषण की पत्नी रितु खंडूरी की पर्सनल डिटेल्‍स भी सामने आई हैं। केरल के कई नेता और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी डेटा लीक का शिकार हुई हैं। साल 2021 में भी रिपोर्ट आई थी कि कोविन पोर्टल का डेटा हैक हुआ है। तब भी ऐसे दावों का खंडन किया गया था। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.