Covid-19 वैक्सीन बनाने वाली दो भारतीय कंपनियों के डेटा पर चीनी हैकर्स की नजर

Cyfirma के मुख्य कार्यकारी ने रॉयटर्स को बताया है कि हैकर ग्रुप APT10 (aka Stone Panda) लगातार SII (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) पर साइबर हमले कर रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 11:51 IST
ख़ास बातें
  • Serum Institute और Bahrat Biotech के डेटा पर चीनी हैकर्स की नज़र
  • सप्लाई चेन प्रभावित करने के लिए सेंध लगाने की कोशिश
  • अमेरिका का कहना था कि यह हैकिंग ग्रुप चीनी सुरक्षा मंत्रालय का सहयोगी है

Serum Institute of India भारत के लिए कोविशिल्ड (Covishield) वैक्सीन का उत्पादन कर रही है

चीनी हैकर्स ने कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) बनाने वाली दो भारतीय कंपनियों का डेटा चुराने की कोशिश की है। एक रिपोर्ट का दावा है कि हैकर्स ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) और सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India) के डेटा पर सेंध लगाने की कोशिश की है। हैकिंग की कोशिश करने वाले इस APT10 ग्रुप का नाम स्टोन पांडा (Stone Panda) है और ये कथित तौर पर इन दोनों कंपनियों की सप्लाई चेन को ब्रेक करने और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी यानी फॉर्मुले को चुराने का इरादा रखते थे। बता दें कि 2018 में, अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में इस ग्रुप को चीन की मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी का सहयोगी बताया गया था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स (Reuters) की रिपोर्ट है कि भारत में वैक्सीन बनाने वाली दो मुख्य कंपनी भारत बायोटेक और सीरम इंस्टिट्यूट के बेहद जरूरी डेटा पर सेंध लगाने की कोशिश की गई है। इसे अंजाम देने की कोशिश करने वाला चीनी हैकिंग ग्रुप APT10 था, जिसे Stone Panda के नाम से जाना जाता है। साइबर सिक्योरिटी कंपनी Cyfirma के रिसर्चर्स ने पता लगाया है कि चीनी हैकिंग ग्रुप द्वारा हेल्थकेयर कंपनियों को टार्गेट किया जा रहा है। रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, हैकर्स द्वारा किए गए इन साइबर अटैक का मकसद दोनों कंपनियों की सप्लाई चेन को ब्रेक करना था। इसके लिए ग्रुप आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन सॉफ्टवेयर में शामिल कमियों की तलाश में थे।
Advertisement

Cyfirma के मुख्य कार्यकारी कुमार रितेश (Kumar Ritesh) ने रॉयटर्स को बताया कि APT10 लगातार SII (सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया) पर साइबर हमले कर रहा है, जिससे हैकर्स भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों की सप्लाई चेन को प्रभावित कर सके और उनसे आगे निकल सके।

इस मामले में चीनी दूतावास का कहना है कि चीन साइबर सेफ्टी के लिए प्रतिबद्ध है और वो ऐसे किसी भी साइबर अटैक का विरोध करता है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया, अमेरिकी न्याय विभाग ने 2018 में कहा था कि APT10 ने चीनी सुरक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर काम किया था। माइक्रोसॉफ्ट ने नवंबर में कहा था कि उसने भारत, कनाडा, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में COVID-19 वैक्सीन कंपनियों को टार्गेट करने वाले रूसी और उत्तर कोरियाई साइबर अटैक्स का पता लगाया था।
Advertisement

भारत इस समय दुनिया की 60 प्रतिशत कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन कर रहा है। भारतीय हेल्थकेयर कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट भारत के लिए कोविशिल्ड (Covishield) वैक्सीन का उत्पादन कर रही है और साथ ही यह ब्रिटिश दवा निर्माता कंपनी के साथ मिलकर कई देशों के लिए ऐस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) वैक्सीन का उत्पादन भी कर रही है। इतना ही नहीं, SII आने वाले समय में नोवावैक्स (Novavax) वैक्सीन का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.