COVID-19 Support: WhatsApp और Facebook में ये ग्रुप लोगों की कर रहे हैं मदद

Facebook और WhatsApp पर कई सामुदायिक समूह (Covid Community Groups) संकट के इस समय के दौरान लोगों की सहायता कर रहे हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2021 15:57 IST
ख़ास बातें
  • COVID सपोर्ट के लिए देश में WhatsApp और FB ग्रुप्स के जरिए हो रही मदद
  • मिल रही हैं अस्पताल में बेड्स, ब्लड और प्लाज़्मा डोनेशन की जानकारियां
  • क्वारंटाइन में चल रहे घरों में पहुंचाया जा रहा है घर का बना खाना

इस लिस्ट में Humankind Global, Network Capital, Powai Women Networking समेत कई ग्रुप शामिल हैं

Facebook और WhatsApp में कुछ बहुत मददगार ग्रुप शुरू हो गए हैं, जो जो देश भर में विभिन्न प्रकार के COVID-19 से संबंधित परेशानियों से जूझ रहे लोगों की मदद कर रहे हैं। गुड़गांव (गुरुग्राम), मुंबई और अन्य शहरों में स्थित ये ग्रुप प्लाज्मा डोनेशन (Covid-19 Plasma Donation) से संबंधित सहायता भी कर रहे हैं और साथ ही मुफ्त बेड वाले अस्पतालों की तलाश को भी आसान बना रहे हैं। इसके अलावा इन ग्रुप द्वारा और भी बहुत सी सहायता की जा रही हैं। Twitter और Instagram सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, भारत में कोरोनावायर की दूसरी लहर (Cornavirus 2nd Wave) के दौरान मदद के लिए एक लोकप्रिय माध्यम बनते जा रहे हैं।

Facebook और WhatsApp पर कई सामुदायिक समूह (Covid Community Groups) संकट के इस समय के दौरान लोगों की सहायता कर रहे हैं। इनमें से कुछ के बारे में हमने नीचे बताया है:
 

Humankind Global on Facebook

Facebook पर मौजूद Humankind Global का ग्रुप मदद की तलाश कर रहे लोगों को मदद देने वाले लोगों के साथ जोड़ने का काम कर रहा है। इस ग्रुप का नेटवर्किंग सर्कल पूरे भारत में है, जिसका मतलब है कि देश के किसी भी हिस्से के यूज़र इस ग्रुप में पोस्ट डाल सकते हैं और मदद ले सकते हैं।
 

World Maratha Organization on Facebook

फेसबुक पर वर्ल्ड मराठा ऑर्गेनाइजेशन ग्रुप चिकित्सा सहायता जैसे कि ब्लड और प्लाज्मा डोनेशन या हॉस्पिटल सपोर्ट से संबंधित कोई भी सहायता प्रदान करने का काम कर रहा है। इस ग्रुप के लोग पूरे महाराष्ट्र में फैले हुए हैं और यूज़र्स worldmaratha@gmail.com पर ईमेल के जरिए भी मदद की गुहार लगा सकते हैं। यह फेसबुक पर एक प्राइवेट ग्रुप है और यूज़र्स को इस ग्रुप में जॉइन करने के लिए पहले रिक्वेस्ट डालनी होगी।
 

Network Capital on WhatsApp

WhatsApp पर नेटवर्क कैपिटल ग्रुप 24x7 समर्पित स्वयंसेवकों के साथ मदद कर रहा है। यह ग्रुप लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संसाधन, COVID-19 संसाधन सहयोग और मुफ्त सलाह के साथ नौकरी का सपोर्ट दे रहा है। यह एक प्राइवेट (निजी) ग्रुप है और इसका नेटवर्क 100 से अधिक देशों के सदस्यों के साथ मेट्रो शहरों में फैला हुआ है।
 

Gurgaon Helpline and Gurgaon Food Freak Platform on Facebook

फेसबुक पर गुड़गांव हेल्पलाइन और गुड़गांव फूड फ्रीक प्लेटफॉर्म्स ऐसे ग्रुप हैं, जो एक दूसरे को अस्पताल में मुफ्त और खाली बेड, दवा, प्लाज्मा, डॉक्टरों आदि से संबंधित जानकारियां मुहैया करा रहा है। इनमें से Gurgaon Food Freak ग्रुप में मौजूद लोग क्वारंटाइन में रह रहे परिवारों को घर का बना खाना उपलब्ध कराने का काम कर रहे हैं। ये दोनों ग्रुप निजी हैं और खास गुड़गांव के लोगों की मदद कर रहे हैं।
 

Powai Women Networking on Facebook

इस ग्रुप का नेतृत्व उन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जो ज्यादातर मुंबई में स्थित हैं, लेकिन वे दिल्ली, बैंगलोर, जयपुर, इंदौर, लखनऊ के साथ-साथ सिंगापुर, बैंकॉक आदि जगहों में भी मदद प्रदान कर रही हैं। इस ग्रुप में चिकित्सा सहायता, व्यावसायिक सहायता, गर्भावस्था, किड्स वेलफेयर व महिलाओं की समस्याओं और वित्तीय समस्याओं में भी सपोर्ट दिया जा रहा है।
Advertisement

Facebook के अलावा, Twitter भी लोगों के लिए अस्पताल में बेड्स, प्लाज्मा और चिकित्सा आपूर्ति संबंधी मदद के लिए अच्छी जगह बना हुआ है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  2. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.