Covid-19 के नए वैरिएंट BF.7 की भारत में एंट्री, त्‍योहारी मौसम में कर सकता है अटैक, जानें लक्षण और बचाव

Covid-19 : यह वैरिएंट अब चीन से बाहर निकल चुका है और तमाम पश्चिमी देशों में भी फैल रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • BF.7 काफी संक्रामक है
  • हालांकि इसके लक्षण हल्‍के हैं
  • गंंभीर बीमारी से पीड़‍ित लोगों को खयाल रखना चाहिए

इस वैरिएंट को ओमिक्रोन स्पॉन नाम से भी जाना जा रहा है। भारत में अबतक इसका एक केस रिपोर्ट हुआ है।

कोरोना  (Covid-19) महामारी से दुनिया अभी आजाद नहीं हुई है। ओमिक्रॉन वैरिंएट के नए-नए रूप सामने आ रहे हैं, जिनके असर से यह वायरस लोगों को बार-बार अपनी चपेट में ले रहा है। भारत की बात करें, तो अब लॉकडाउन से जुड़ीं तमाम पाबंदियां हट गई हैं। लोगों ने मास्‍क भी उतार फेंके हैं। सरकारी सख्‍ती भी खत्‍म हो गई है। ऐसे में दो नए वैरिएंट्स का आना हमें गंभीरता से लेना चाहिए। ये ओमिक्रॉन के सब-वैर‍िएंट हैं। इनके नाम BA.5.1.7 और BF.7 हैं। कहा जा रहा है कि यह तेजी से अपना असर दिखाते हैं। ऐसे में आपको खासतौर पर सजग रहने की जरूरत है।   

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों ही वैरिएंट्स में से BF.7 को ज्‍यादा संक्रामक बताया जाता है। इसका इन्‍फेक्‍शन रेट काफी अधिक है। हालांकि अच्‍छी बात है कि इसके लक्षण काफी हल्‍के हैं। वैज्ञानिकों ने लोगों से कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। सिर्फ उन लोगों को खास खयाल रखना होगा, जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़‍ित हैं। जैसे- हार्ट, किडनी या ल‍िवर से जुड़ीं बीमारियां। 
Advertisement

BF. 7 वैरिएंट को सबसे पहले नॉर्थवेस्ट चीन के मंगोलिया स्‍वायत्त क्षेत्र में स्‍पॉट किया गया था। इसकी वजह से वहां कोरोना के मामलों में काफी तेजी आई और कई शहरों में लॉकडाउन वाली स्थिति बन गई। यह वैरिएंट अब चीन से बाहर निकल चुका है और तमाम पश्चिमी देशों में भी फैल रहा है। 

इस वैरिएंट को ओमिक्रोन स्पॉन नाम से भी जाना जा रहा है। भारत में अबतक इसका एक केस रिपोर्ट हुआ है। इसका सीधा मतलब है कि यह वैरिएंट हमारे देश में भी है। क्‍योंकि अब त्‍योहारी सीजन अपने पीक पर है, इसलिए आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। 
Advertisement

ओमिक्रॉन  BF.7 के लक्षणों की बात करें, तो इसकी चपेट में आने वाले व्‍यक्ति को लगातार खांसी की परेशानी होती है। छाती में दर्द से जूझना पड़ता है। इसके अलावा सुनने में दिक्‍कत, कंपकंपी, सूंघने की क्षमता में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। ये लक्षण उन लोगों में गंभीर हो जाते हैं, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। 
Advertisement

सवाल उठता है कि आखिर इससे बचा कैसे जाए, तो आपको सिर्फ उस आदत को फॉलो करना है, जो आप अब से कुछ महीनों पहले तक फॉलो कर रहे थे। सोशल डिस्‍टेंसिंग, मास्‍क, साफ-सफाई और भीड़ भाड़ वाली जगहों में जाने से बचकर आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।  

जिन लोगों को लगता है कि उन्‍होंने वैक्‍सीन लगवा ली है, इसलिए उन पर यह वैरिएंट कोई असर नहीं करेगा, तो ऐसा सोचना गलत होगा। मीडिया रिपोर्टों पर भरोसा किया जाए, तो एक्‍सपर्ट यह कह रहे हैं कि ओमिक्रॉन का यह वैरिएंट वैक्‍सीनेशन से बनी एंटी-बॉडीज को भी मात दे सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , omicrone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  2. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  3. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  4. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  5. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  6. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  7. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  8. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  9. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
  10. iPhone 18 Pro कहां सबसे सस्ता? दुबई, सिंगापुर से लेकर अमेरिका तक, कीमत में इतना अंतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.