देश का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर Param Pravega हुआ इंस्‍टॉल, जानें खूबियां

किसी अकैडमिक इंस्टिट्यूट में यह सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 17:17 IST
ख़ास बातें
  • परम प्रवेग में विरोधी (heterogeneous) नोड्स का मिश्रण वाले फीचर्स हैं
  • IISc का मकसद परम प्रवेग के साथ कई तरह के शोध को बढ़ाना है
  • इसे नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत इंस्‍टॉल किया गया है

परम प्रवेग के कई कॉम्‍पोनेंट भारत में मैन्‍युफैक्‍चर और असेंबल किए गए हैं।

Photo Credit: IISc, SERC/Harish Byndoor

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) ने एक नया सुपर कंप्यूटर ‘परम प्रवेग' (Param Pravega) इंस्‍टॉल किया है। इसे नेशनल सुपरकंप्यूटिंग मिशन (NSM) के तहत इंस्‍टॉल किया गया है। दावा है कि यह देश में अपनी तरह का सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्‍यूटर है। किसी अकैडमिक इंस्टिट्यूट में यह सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। IISc के परम प्रवेग में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग कैपिसिटी है। 1 पेटाफ्लॉप, एक करोड़ शंख (quadrillion) ऑपरेशन प्रति सेकेंड के बराबर होता है। परम प्रवेग के कई कॉम्‍पोनेंट भारत में मैन्‍युफैक्‍चर और असेंबल किए गए हैं। IISc के अनुसार, इस सुपर कंप्‍यूटर से विभिन्न रिसर्च और शैक्षिक गतिविधियों को ताकत मिलने की उम्मीद है।

इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस (IISc) की घोषणा के अनुसार, संस्थान ने नए सुपर कंप्यूटर- परम प्रवेग को सफलतापूर्वक इंस्‍टॉल और शुरू किया है। जैसा कि बताया गया है, नए सुपरकंप्यूटर की कुल कंप्यूटिंग कैपिसिटी 3.3 पेटाफ्लॉप है। परम प्रवेग को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने डिजाइन किया है।
Advertisement
 

Param Pravega के स्‍पेसिफ‍िकेशंस

परम प्रवेग में विरोधी (heterogeneous) नोड्स का मिश्रण वाले फीचर्स हैं। इसमें इंटेल जीऑन कैस्केड लेक CPU और एनवीडिया टेस्ला V100 GPU इस्‍तेमाल हुआ है। ATOS BullSequana XH2000 सीरीज सिस्‍टम का इस्‍तेमाल करके 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता हासिल की जाती है। 
बात करें नोड कॉन्फि‍गरेशन तो, परम प्रवेग में दो मास्टर नोड, 11 लॉगिन नोड, दो फायरवॉल नोड, चार मैनेजमेंट नोड, एक NIS स्लेव और 624 कंप्यूट - CPU + GPU - नोड्स शामिल हैं। इन नोड्स को आगे 3 कैटिगरीज में बांटा गया है। ये हैं- रेगुलर CPU नोड्स, हाई-मेमोरी CPU नोड्स और GPU नोड्स।

रेगुलर CPU नोड्स में 2.9GHz इंटेल झियोन कैस्केड लेक 8628 CPU है। यह दो-सॉकेट कॉन्फि‍गरेशन में मिलता है, जिसमें प्रति नोड 48 कोर, 192GB रैम और 480GB SSD है। परम प्रवेग में 428 रेगुलर CPU नोड होते हैं। हाई-मेमोरी CPU नोड्स में प्रति नोड 768GB RAM का होता है और IISc के सुपरकंप्यूटर में ऐसे 156 नोड हैं।
Advertisement

इस सुपर कंप्‍यूटर में 2.5GHz Intel Xeon G-6248 CPU के साथ एक जैसे RAM और स्टोरेज कॉन्फि‍गरेशन में 40 GPU नोड हैं। हरेक नोड के GPU में दो 16GB Nvidia V100 Tesla (HBM2 डिवाइस मेमोरी) GPU होते हैं।
Advertisement

यह IISc का पहला सुपर कंप्यूटर नहीं है। 2015 में इसने सहस्र टी (SahasraT) का अधिग्रहण किया था और उस समय भारत में सबसे तेज सुपरकंप्यूटर था। IISc ने SahasraT का इस्‍तेमाल COVID-19 और दूसरी संक्रामक बीमारियों पर शोध के लिए किया है। IISc का मकसद परम प्रवेग के साथ इस तरह के शोध को बढ़ाना है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.