110 km तक रेंज वाले Corrit 2.0 और 2.0+ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Corrit Hover 2.0 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भारत में कीमत 79,999 रुपये है, जबकि Hover 2.0+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 अगस्त 2022 21:16 IST
ख़ास बातें
  • Corrit Hover 2.0 में 1.5kWh और 2.0+ में 1.8kWh का बैटरी पैक मिलता है
  • 3 सेकंड में 0-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हैं ई-बाइक्स
  • दोनों की टॉप स्पीड 25 kmph है

Corrit Hover 2.0 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भारत में कीमत 79,999 रुपये है

Corrit Electric ने सोमवार को भारतीय बाजार में अपनी Hover 2.0 और Hover 2.0+ लो-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक्स लॉन्च कीं। दोनों इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स 1 लाख रुपये से कम कीमत पर लॉन्च की गई हैं। इनकी मैक्सिमम सिंगल चार्ज रेंज 110 km बताई गई है। लो-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होने के नाते इनकी स्पीड को 25 kmph तक सीमित रखा गया है। इनमें चुनने के लिए कलर के भी कई ऑप्शन दिए गए हैं।

प्रेस रिलीज के अनुसार, Corrit Hover 2.0 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की भारत में कीमत 79,999 रुपये है, जबकि Hover 2.0+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। ग्राहक इन लो-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक्स को रेड, ब्लैक, व्हाइट और येलो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Advertisement

इतना ही नहीं, कंपनी ने ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी मॉल में पहला ऑफलाइन स्टोर खोले जाने की घोषणा भी की है, जहां बाइक सेल के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा, इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को ऑनलाइन भी बुक किया जा सकेगा। कॉरिट इलेक्ट्रिक ने दिल्ली/एनसीआर में अपने ऑफलाइन वितरक के रूप में Krish Electro Wheels के साथ साझेदारी की है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, Corrit Hover 2.0 में 1.5 kWh की बैटरी है, जबकि Corrit Hover 2.0+ में 1.8 kWh की बैटरी है। दोनों बाइक 25 किमी प्रति घंटे की मैक्सिमम स्पीड के साथ दौड़ सकती है और कंपनी के दावे अनुसार, केवल 3 सेकंड में 0-25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हैं।
Advertisement

रेंज की बात करें, तो Hover 2.0 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फुल चार्ज में 80 km की रेंज दे सकती है, जबकि Hover 2.0+ की फुल चार्ज रेंज 110 km है। कॉरिट ने होवर 2.0 और 2.0+ में एक कॉम्बिनेशन स्विच, लेटेस्ट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कंपनी के दावे अनुसार, बेहतर लॉक सिस्टम भी दिया है। इसके अलावा, नई लॉन्च की गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स कस्टम बाइक कवर और लेटेस्ट मोबाइल फोन होल्डर्स को सपोर्ट करती हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.