Car Free Day: मंगलवार को हरियाणा के इस जिले में होगा कार-फ्री डे!

रैली की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी युवा प्रतिभागियों को खास संदेश दिया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 सितंबर 2023 16:40 IST
ख़ास बातें
  • मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कार फ्री डे एक साइकल रैली के दौरान घोषित किया।
  • हरियाणा में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की कोशिश में रैली।
  • नशे के खिलाफ चला ये अभियान अभी हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगा।

रैली की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी युवा प्रतिभागियों को खास संदेश दिया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हरियाणा के करनाल जिले में कार-फ्री डे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कार-फ्री दिन घोषित किया है। यानि कि मंगलवार के दिन करनाल में कारें सड़कों पर नहीं दिखाई देंगीं। बजाए इसके सभी सरकारी अधिकारियों को साइकिल से आवागमन करना होगा। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि अगर वो मंगलवार के दिन जिले का दौरा करने निकलते हैं तो वो खुद भी साइकल से ही यात्रा करेंगे। 

मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के करनाल से दो बार विधायक रह चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को कार फ्री डे एक साइकल रैली के दौरान घोषित किया। दरअसल करनाल में मुख्यमंत्री ड्रग फ्री हरियाणा साइकलोथॉन रैली (Drug Free Haryana Cyclothon Rally) को हरी झंडी दिखाने के लिए उपस्थित थे। युवाओं की इस रैली की शुरुआत उन्होंने की जिसका मकसद हरियाणा में युवाओं को नशे की लत से दूर रखने की एक कोशिश बताया गया है। 

रैली की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद सभी युवा प्रतिभागियों को खास संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को ड्रग्स या अन्य प्रकार के नशे की लत से दूर रहने की हिदायत दी। रैली को हरी झंडी दिखाने के बाद वे खुद भी इस साइक्लॉथॉन में शामिल हुए। इस दौरान भारत माता की जय और नशा मुक्त हरियाणा जैसे नारे भी प्रतिभागियों ने लगाए। एक अधिकारिक बयान में कहा गया कि करनाल की रैली में हजारों की संख्या में युवाओं ने भाग लिया। कहा गया कि हरियाणा अब 3 लाख युवाओं के साथ साइक्लॉथॉन में वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए तैयारी करेगा। जिसके बाद यह मध्य प्रदेश की साइकल रैली में आए 37 हजार के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ चला ये अभियान अभी हरियाणा के कई जिलों से होकर गुजरेगा। फिर अंत में यह करनाल में आकर ही पूरा होगा। जिसके लिए 25 सितंबर को युवाओं की एक महारैली आयोजित की जाएगी। यह रैली 'नशा मुक्त हरियाणा' अभियान के तहत आयोजित की जाएगी। मंत्री ने कहा कि हरियाणा की सरकार युवाओं को ड्रग की लत से बचाना चाहती है। इसके लिए सरकार सार्वजनिक और धार्मिक संस्थानों के सहयोग से आगे कदम बढ़ा रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.