Cisco Layoffs: यह टेक दिग्गज कंपनी निकालेगी 6 हजार से ज्यादा कर्मचारी!

अन्य टेक कंपनियों की तरह ही Cisco भी इंडस्ट्री में आई AI की लहर के साथ गति मिलाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अगस्त 2024 09:19 IST
ख़ास बातें
  • इंडस्ट्री धीरे-धीरे आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस पर शिफ्ट हो रही है।
  • सिस्को सिलिकॉन वैली की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रही है।
  • हालिया तिमाही में कंपनी की नेट इनकम 2.16 बिलियन डॉलर रही।

Cisco Systems ने बड़ी संख्या में छंटनी करने की घोषणा की है।

Cisco Systems ने बड़ी संख्या में छंटनी करने की घोषणा की है। कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी कम्प्यूटर नेटवर्किंग उपकरण बनाने वाली फर्मों में से एक है। हाल ही में सिस्को ने घोषणा करते हुए कहा कि वह अपने 7 प्रतिशत वर्कफोर्स को कम करने जा रही है। यह दूसरी बार है जब Cisco में बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है। इससे पहले कंपनी ने फरवरी में भी छंटनी की थी जिसके दौरान 4000 कर्मचारियों को बाहर किया गया था। 

कम्प्यूटर नेटवर्किंग कंपनी के पास जुलाई 2023 में 84,900 कर्मचारी थे। The New York Times के अनुसार, अनुमान है कि आने वाले छंटनी में लगभग 6000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। कंपनी की आय की बात करें तो एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि हालिया तिमाही में कंपनी की नेट इनकम 2.16 बिलियन डॉलर रही। पिछले साल इसी अवधि के दौरान हुई कमाई से यह 45 प्रतिशत कम है। 

अन्य टेक कंपनियों की तरह ही Cisco भी इंडस्ट्री में आई AI की लहर के साथ गति मिलाने की कोशिश कर रही है। इंडस्ट्री धीरे-धीरे आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस पर शिफ्ट हो रही है। सिस्को सिलिकॉन वैली की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक रही है। यह लम्बे समय तक ऊंची पोजीशन पर रह चुकी है। डॉट.कॉम बूम के दौरान भी कंपनी पब्लिक ट्रेडिंग कंपनियों की लिस्ट में सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी रह चुकी है। लेकिन हाल के कुछ वर्षों में बड़े कॉर्पोरेट ग्राहकों को क्लाउड कंप्यूटिंग सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनियों ने इसे पीछे छोड़ दिया। 

इन सभी चुनौतियों के बावजूद Cisco लम्बे समय से मार्केट से मुनाफा कमाने में कामयाब रही है। मार्च में Cisco ने साइबर सिक्योरिटी और एनालिटिक कंपनी Splunk को 28 बिलियन डॉलर में अधिग्रहण करने की डील को बंद कर दिया। सिस्को के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव चक रोबिन्स ने कहा कि कंपनी ने Splunk को इसके उत्पादों में जोड़ने की योजना बनाई है। जिसके तहत कंपनी स्प्लंक के नेटवर्किंग, सिक्योरिटी और सहयोग विभागों को एक ही कंपनी के रूप में विलय कर देगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.