चीन ने बना दी सिक्के से भी छोटी बैटरी, बिना चार्ज किए 50 साल चलेगी, पर्यावरण को भी नहीं कोई खतरा

Betavolt द्वारा बनाई गई एक न्यूक्लियर बैटरी है। यह बिना चार्जिंग या मेंटेनेंस के 50 सालों तक पावर जनरेट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जनवरी 2024 12:59 IST
ख़ास बातें
  • न्यूक्लियर बैटरी 3 वोल्ट पर 100 माइक्रोवाट बिजली पैदा करती है।
  • एटॉमिक एनर्जी बैटरी पर्यावरण के बिलकुल अनुकूल हैं।
  • बैटरी की लंबाई 15mm, चौड़ाई 15mm और मोटाई 5mm है।

Betavolt बैटरी 50 सालों तक पावर जनरेट कर सकती है।

Photo Credit: Betavolt

चीनी स्टार्टअप ने एक नई बैटरी तैयार की है जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बिना चार्जिंग या मेंटेनेंस के 50 सालों तक पावर जनरेट कर सकती है। The Independent की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह बीजिंग बेस्ड Betavolt द्वारा बनाई गई एक न्यूक्लियर बैटरी है। हालांकि, न्यूक्लियर का मतलब यह नहीं है कि इसका साइज बहुत बड़ा है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि Betavolt उस मॉड्यूल में 63 आइसोटोप तक निकालने में कामयाब रहा है जो एक सिक्के से भी छोटा है। कंपनी ने कहा कि यह एटॉमिक एनर्जी को छोटा करने वाली दुनिया की पहली बैटरी है। नेक्स्ट जनरेशन की बैटरी की टेस्टिंग की जा रही है। फोन और ड्रोन जैसे कमर्शियल डिवाइसेज के लिए बड़े स्तर पर इसका प्रोडक्शन किया जाएगा।

कंपनी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि "Betavolt एटॉमिक एनर्जी बैटरी एयरोस्पेस, AI डिवाइस, मेडिकल इक्विपमेंट, माइक्रोप्रोसेसर, एडवांस सेंसर, छोटे ड्रोन और माइक्रो-रोबोट जैसी कई डिवाइसेज में लंबे समय तक चलने वाली पावर की जरूरतों को पूरा कर सकता है।" रिपोर्ट में आगे कहा गया कि "यह नया एनर्जी डिवाइस चीन को AI टेक्नोलॉजी रेवोल्यूशन के नए दौर में आगे रहने में मदद करेगा।"


बैटरी की खासियतें


डाइमेंशन की बात करें तो बैटरी की लंबाई 15mm, चौड़ाई 15mm और मोटाई 5mm है। यह फ्यूचरिज्म के अनुसार, न्यूक्लियर आइसोटोप और डायमंड सेमीकंडक्टर की वेफर जैसी पतली लेयर से बना है। न्यूक्लियर बैटरी वर्तमान में 3 वोल्ट पर 100 माइक्रोवाट बिजली पैदा करती है। हालांकि, 2025 तक 1 वाट बिजली तक पैदा करने का लक्ष्य रखा गया है। Betavolt ने कहा कि रेडिएशन से इंसानों को कोई खतरा नहीं है। जिससे इसका इस्तेमाल पेसमेकर जैसे मेडिकल इक्विपमेंट में किया जा सकता है।


बैटरी कैसे करती है काम


Advertisement
बैटरी में इस्तेमाल की जाने वाली टेक्नोलॉजी डिकेयइंग आइसोटोप से पावर प्राप्त करती है। फिर यह इस एनर्जी को पावर में बदल देती है। बैटरी में एक लेयरेड डिजाइन है, जो इसे अचानक किसी भी फोर्स के चलते आग लगने या विस्फोट होने से सुरक्षित रखेगा। बीटावोल्ट ने यह भी दावा किया कि बैटरी 60 डिग्री सेल्सियस से लेकर 120 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में काम कर सकती है।

एटॉमिक एनर्जी बैटरी पर्यावरण के बिलकुल अनुकूल हैं। डिकेय पीरियड के बाद 63 आइसोटोप कॉपर के एक स्टेबल आइसोटोप में बदल जाते हैं, जो नॉन-रेडियोएक्टिव हैं। इससे पर्यावरण के लिए कोई खतरा नहीं है और न ही प्रदूषण पैदा होता है। कंपनी द्वारा टेस्टिंग पूरी होने और सभी जरूरी क्लियरेंस मिलने के बाद बैटरी को बड़े स्तर पर बनाया जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Betavolt, Nuclear Battery, Battery, Smartphone Battery, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.