चीन ने दिया Elon Musk की Starlink को झटका! 10 गुना ज्यादा स्पीड वाला सैटेलाइट इंटरनेट किया टेस्ट

चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में 100Gbps से ज्यादा की स्पीड हासिल कर ली है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2025 09:15 IST
ख़ास बातें
  • फर्म ने दावा किया है कि इसने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
  • इसने अपने ही पिछले रिकॉर्ड से 10 गुना ज्यादा स्पीड हासिल की है।
  • सिर्फ 80 सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़कर यह अद्भुत स्पीड हासिल की।

चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में 100Gbps से ज्यादा की स्पीड हासिल कर ली है।

चीन एक के बाद एक कारनामे कर दुनिया को चौंका रहा है। देश ने कृत्रिम सूरज तैयार कर लिया है जिस पर यह लगातार प्रयोग कर रहा है। हाल ही में AI की दुनिया में भी चीन ने DeepSeek AI मॉडल लॉन्च कर हलचल मचा दी है। अब चीन ने एक और कारनामा इंटरनेट के क्षेत्र में कर दिखाया है। चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट के मामले में Elon Musk की कंपनी Starlink को भी पछाड़ दिया है। कथित तौर पर चीन ने स्टारलिंक ने 10 गुना ज्यादा स्पीड वाले सैटेलाइट इंटरनेट की सफल टेस्टिंग कर ली है। यह एलन मस्क के लिए बड़ी चिंता का कारण बन सकता है। 

चीन ने सैटेलाइट इंटरनेट की दुनिया में 100Gbps से ज्यादा की स्पीड हासिल कर ली है। चैंग गुआंग सैटेलाइट टेक्नोलॉजी कंपनी ने यह कारनामा कर दिखाया है। यह चीन की कमर्शियल सैटेलाइट कंपनी है जो कि 100Gbps स्पीड की टेस्टिंग कर चुकी है। यानी कंपनी 100Gbps की स्पीड से हाई रिजॉल्यूशन स्पेस-टू-ग्राउंड लेजर ट्रांसमिशन कर सकती है। चाइनीज सैटेलाइट फर्म ने दावा किया है कि इसने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इसने अपने ही पिछले रिकॉर्ड से 10 गुना ज्यादा स्पीड हासिल की है। कंपनी ने Jilin-1 तारामंडल सैटेलाइट की मदद से इसकी टेस्टिंग की है। 

रिपोर्ट के अनुसार, चीन की इस कामयाबी से यहां साफ संकेत मिलता है कि SpaceX CEO एलन मस्क की कंपनी Starlink को चाइनीज कंपनी ने 6G की दौड़ में पछाड़ दिया है। एलन मस्क की कंपनी ने स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के तहत अपने 5500 सैटेलाइट्स तैनात किए हैं। कंपनी का लक्ष्य इनकी संख्या को 42000 तक पहुंचाने का है। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि चीन ने सिर्फ 80 सैटेलाइट अंतरिक्ष में छोड़कर यह अद्भुत स्पीड हासिल कर ली है। इसके सैटेलाइट धरती से ऊपर 535km की दूरी पर स्थापित किए गए हैं। जबकि स्टारलिंक के सैटेलाइट 550km की दूरी पर कक्षा में स्थापित किए गए हैं। 

Starlink ने हालांकि अधिकारिक तौर पर 6G लाने जैसी कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन चाइनीज कंपनी में लेजर कम्युनिकेशन ग्राउंड स्टेशन टेक्नोलॉजी के हेड वांग हैंगहैंग ने दावा किया है कि उनकी कंपनी ने एलन मस्क की कंपनी को 6G टेक्नोलॉजी डेवलप करने की रेस में पीछे छोड़ दिया है। 100Gbps स्पीड होने का मतलब है कि यूजर्स 10 हाई डेफिनिशन मूवीज को फुल लेंथ में केवल 1 सेकेंड में डाउनलोड कर सकेंगे। यह अपने आप में एक क्रांतिकारी इंटरनेट स्पीड है जो चीन द्वारा हासिल कर ली गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.