Hyundai i20 के बेस मॉडल पर तगड़ा डिस्काउंट, अगले साल महंगी होंगी कारें, अभी खरीदने पर बचत ही बचत

Hyundai i20 में 1.5 लीटर U2डीजल इंजन मिलता है जो कि 4000 RPM पर 73.5kW की पावर और 1500-2750 RPM पर 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • आप Hyundai i20 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका सबसे ज्यादा फायदेमंद है।
  • Hyundai i20 की एक्स शोरूम कीमत 7,07,000 रुपये से लेकर 10,99,200 रुपये है।
  • Hyundai i20 में 1.2 लीटर Kappa ड्यूल VTVT पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Hyundai i20 में 1.2 लीटर Kappa ड्यूल VTVT पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Hyundai

अगर आप Hyundai i20 खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका सबसे ज्यादा फायदेमंद है। जी हां नए साल की शुरुआत में अक्सर कारों की कीमत में बढ़ोतरी होती है तो ऐसे में अगर आप अभी कार खरीदने का प्लान करते हैं तो काफी फायदा हो सकता है। जी हां Hyundai i20 पर साल के खत्म होने से पहले तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि हुंडई इस वक्त इस कार पर कितना ज्यादा डिस्काउंट दे रही है।
 

Hyundai i20 कीमत और ऑफर


कीमत की बात की जाए तो Hyundai i20 की एक्स शोरूम कीमत 7,07,000 रुपये से लेकर 10,99,200 रुपये है। इस वक्त आई20 के पेट्रोल और डीजल मॉडल पर 30 हजार रुपये तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी कि आपको नई कार इतनी ज्यादा सस्ती पड़ेगी। इस दौरान 20 हजार का डिस्काउंट और 10 हजार का एक्सचेंज बोनस है यानी कि आपको बेस मॉडल 30 रुपये तक सस्ता मिल सकता है।

Hyundai i20 पेट्रोल
इंजन और पावर की बात की जाए तो Hyundai i20 में 1.2 लीटर Kappa ड्यूल VTVT पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 6000 RPM पर 61kW की पावर और 4200 RPM पर 114.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 सीटर कार 5 मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन में आती है। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट और रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके पेट्रोल टैंक की क्षमता 37 लीटर है।
Advertisement

Hyundai i20 डीजल
इंजन और पावर के मामले में Hyundai i20 में 1.0 लीटर Turbo Gdi डीजल इंजन आता है जो कि 6000 RPM पर 88.3kW की पावर और 1500-4000 RPM पर 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 सीटर कार 7 स्पीड ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के ऑप्शन में आती है। सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट और रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके डीजल टैंक की कैपेसिटी 37 लीटर है।
Advertisement

Hyundai i20 1.5 लीटर डीजल 
इंजन और पावर के लिए Hyundai i20 में 1.5 लीटर U2डीजल इंजन मिलता है जो कि 4000 RPM पर 73.5kW की पावर और 1500-2750 RPM पर 240 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह 5 सीटर कार 6 स्पीड ट्रांसमिशन के ऑप्शन में आती है। सस्पेंशन के लिए फ्रंट में मैकफर्शन स्ट्रट और रियर में कपल्ड टोर्शियन बीम एक्स्ल सस्पेंशन है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक हैं। इसके डीजल टैंक की कैपेसिटी 37 लीटर है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.