ChatGPT सर्विसेज को चीन ने किया बैन, अमेरिका पर लगाया ये आरोप!

AI चैटबॉट ने विवादित लोगों की लिस्ट में दुनिया की मशहूर हस्तियों एलन मस्क वलादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जाई जिनपिंग को भी शामिल किया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 08:48 IST
ख़ास बातें
  • ChatGPT ने हाल ही में विवादित लोगों की एक लिस्ट बनाई थी
  • लिस्ट में दुनिया की मशहूर हस्तियों में एलन मस्क,वलादिमिर पुतिन भी शामिल
  • बैन करने के पीछे देश की एकता और सुरक्षा को बताया खतरा

रेगुलेटर्स का कहना है कि चैटजीपीटी अमेरिकी सरकार को उसका प्रॉपगंडा फैलाने में मदद कर रहा है।

ChatGPT को चीन ने देश में बैन कर दिया है। सभी टेक कंपनियों को उनके प्लेटफॉर्म पर चैटजीपीटी सर्विसेज मुहैया करवाने के लिए बैन कर दिया गया है। इस संबंध में राज्य की मीडिया ने कहा है कि अमेरिका बेस्ड ChatGPT चीन के बारे में गलत जानकारी फैला रहा है जो कि चीन की एकता के लिए खतरा हो सकता है। इसी के चलते सभी टेक कंपनियों को किसी भी प्रकार से चैटजीपीटी सर्विसेज उपलब्ध करवाने से बैन कर दिया गया है। 

चीन ने ChatGPT सर्विसेज को बैन करने के पीछे उसकी एकता और सुरक्षा को खतरा बताया है। Forbes की रिपोर्ट के अनुसार रेगुलेटर्स ने कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि चीन में ChatGPT सीधे तौर पर या किसी थर्ड पार्टी के माध्यम से भी देश में मुहैया नहीं किया जाना चाहिए। इसमें WeChat की पेरेंट कंपनी Tencent और Alibaba का एफिलिएट ग्रुप Ant Group भी शामिल है। दूसरे वेब प्लेटफॉर्म्स की तरह ChatGPT भी चीन के फायरवॉल के द्वारा ब्लॉक कर दिया गया है। 
 
रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले ChatGPT की सर्विसेज कुछ यूजर्स को WeChat पर थर्ड पार्टी ऐप्स के जरिए उपलब्ध थीं, लेकिन अब Tencent ने उसे भी हटा लिया है। इतना ही नहीं, चैटबॉट सर्विसेज को बैन करने के अलावा एक और निर्देश भी यहां टेक कंपनियों को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि अगर कोई टेक कंपनी अपना खुद का चैटबॉट या इसी तरह की कोई सर्विस लॉन्च करने जा रही है, जो AI आधारित है, उससे पहले कंपनी को रेगुलेटर्स से इसके लिए क्लियरेंस लेना होगा। 
रेगुलेटर्स का कहना है कि चैटजीपीटी अमेरिकी सरकार को उसका प्रॉपगंडा फैलाने में मदद कर रहा है। सरकार अपने स्वार्थ निहित मकसद के लिए एआई चैटबॉट सर्विस को इस्तेमाल कर रही है। ChatGPT ने हाल ही में विवादित लोगों की एक लिस्ट बनाई थी जिसको लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है।

AI चैटबॉट ने विवादित लोगों की लिस्ट में दुनिया की मशहूर हस्तियों जैसे एलन मस्क, वलादिमिर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति जाई जिनपिंग को भी शामिल किया था। साथ ही इसने कम्यूनिस्ट पार्टी को भी नकारात्मक रेटिंग दी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.