CES 2026: Dreame Technology लाई स्मार्ट ईकोसिस्टम, उतारे नए वैक्यूम क्लीनर, AC, रेफ्रिजिरेटर, स्टाइलिंग डिवाइसेज

कंपनी नई वैक्यूम क्लीनर सीरीज पेश करने वाली है जिसमें Dreame X60 रोबोट वैक्यूम क्लीनर शामिल होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 जनवरी 2026 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Dreame Technology अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश करने जा रही है।
  • होम ऑटोमेशन, स्मार्ट अप्लायंस, और बॉडी स्टाइलिंग जैसे पर्सनल डिवाइस।
  • नए प्रोडक्ट्स में कंपनी के D-Wind सीरीज के एयर कंडीशनर भी शामिल होंगे।

CES 2026 में चाइनीज स्मार्ट अप्लायंसेज मेकर Dreame Technology अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश करने जा रही है।

चीन की होम अप्लायंसेज मेकर कंपनी Dreame Technology ने अपने नए प्रोडक्ट्स पेश किए हैं। कंपनी ने घोषणा की है कि CES 2026 में वह अपना होम स्मार्ट ईकोसिस्टम पेश करने जा रही है। मुख्य रूप से कंपनी स्मार्ट वैक्यूम क्लीनर, लॉन क्लीनर, हेयर ड्रायर आदि बनाती है, लेकिन CES 2026 में यह प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज पेश करने वाली है जिसमें पूरा एसी, रेफ्रिजिरेटर समेत पूरा होम स्मार्ट ईकोसिस्टम शामिल होगा। आइए जानते हैं विस्तार से। 

CES 2026 में चाइनीज स्मार्ट अप्लायंसेज मेकर Dreame Technology अपने प्रोडक्ट्स की नई रेंज पेश करने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए All Dreams in One Dreame थीम की घोषणा की है जिसका अर्थ है कि एक ही कंपनी के विभिन्न प्रोडक्ट्स आपकी हर जरूरत को पूरा कर सकेंगे। प्रोडक्ट्स में कंपनी होम ऑटोमेशन, स्मार्ट अप्लायंस, और बॉडी स्टाइलिंग जैसे पर्सनल डिवाइस की पूरी रेंज उतारने की तैयारी में है। 

Dreame X60 robot vacuum cleaner
कंपनी नई वैक्यूम क्लीनर सीरीज पेश करने वाली है जिसमें Dreame X60 रोबोट वैक्यूम क्लीनर शामिल होगा। इसमें 7.95 सेमी साइज, स्लिम बॉडी, स्मार्ट लर्निंग तकनीक शामिल होगी। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट होम लाइनअप में नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। 

D-Wind Series AC, Refrigerator
नए प्रोडक्ट्स में कंपनी के D-Wind सीरीज के एयर कंडीशनर भी शामिल होंगे। ब्रांड नए कॉर्नर फिटेड एसी पेश करने जा रही है जो घर में नई तकनीकी का अहसास करवाने का वादा करते हैं। इसके साथ ही ड्रीमी के नए रफ्रिजिरेटर भी इवेंट में पेश किए जाएंगे। 

AirStyle Pro HI Hair Dryer
Dreame नया AirStyle Pro HI हेयर ड्रायर पेश करने जा रही है। यह एक इनोवेटिव प्रोडक्ट होगा जो न सिर्फ बालों को सुखाने का काम करेगा बल्कि स्टाइलिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। नए मॉडल में एक मेन यूनिट के साथ कई सारी एक्सेसरी होंगीं जो विभिन्न तरह की स्टाइलिंग के लिए इस्तेमाल की जा सकेंगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.