CBSE Board Exam 2023 Datesheet: सीबीएसई ने जारी की 10वीं,12वीं की डेटशीट, कब होंगी परीक्षाएं, क्या है टाइमटेबल, कैसे हैं नियम, जानें सबकुछ इस पोर्टल पर

क्लास 10 या सेकेंड्री एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे और 21 मार्च, 2023 तक जारी रहेंगे। वहीं क्लास 12 या सीनियर सेकेंड्री एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर और 5 अप्रैल, 2023 तक चलेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 10:31 IST
ख़ास बातें
  • CBSE ने कक्षा 10वी और 12वी परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को जारी कर दी है।
  • स्टूडेंट्स cbse.gov.in पर अपनी डेट शीट को चेक कर सकते हैं।
  • 10 और 12 के एग्जाम सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे, दोपहर 1.30 बजे खत्म होंगे।

Photo Credit: CBSE

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट को जारी कर दिया है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए अगले साल 15 फरवरी से बोर्ड एग्जाम के शुरू होने की घोषणा कर दी है। स्टूडेंट्स सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर अपनी डेट शीट को चेक कर सकते हैं। CBSE Board 2023 की क्लास 10 और क्लास 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम अगले साल 2 जनवरी से 14 फरवरी तक आयोजित होंगे। स्टूडेंट्स CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर सीबीएसई बोर्ड 2023 प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों को चेक कर सकते हैं। यहां पर स्टूडेंट्स एग्जाम की तारीखों, डेट शीट, एडमिट कार्ड और अन्य डिटेल्स के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

CBSE बोर्ड एग्जाम 2023 की डेट शीट
Advertisement

आपको बता दें कि क्लास 10 या सेकेंड्री एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होंगे और 21 मार्च, 2023 तक जारी रहेंगे। वहीं क्लास 12 या सीनियर सेकेंड्री एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर और 5 अप्रैल, 2023 तक चलेंगे। समय की बात करें तो क्लास 10 और 12 के एग्जाम सुबह 10.30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 1.30 बजे खत्म होंगे।

एग्जाम के दौरान ध्यान रखने वाली कुछ जरूरी बातें
Advertisement
कैंडिडेट्स को सीबीएसई द्वारा जारी किए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करना है।
एग्जाम सेंटर पर किसी भी तरह के कम्युनिकेशन डिवाइस की अनुमति नहीं है।
Advertisement
एग्जाम सेंटर में कैंडिडेट्स को अनुशासन बनाए रखना है।
अभिभावक बोर्ड की वेबसाइट भी देखेंगे और अपने वार्ड के स्कूलों के कॉन्टैक्ट में रहेंगे, जिससे वे सीबीएसई और स्कूल के लेटेस्ट अपडेट से अवगत रहें और अपने बच्चों को सभी जानकारी दे पाएं।
कैंडिडेट्स को एग्जाम पेपर पर दिए गए सभी गाइड लाइंस का पालन करना है।
Advertisement
सभी एग्जाम की अवधि डेटशीट और एडमिट कार्ड के अनुसार होगी।
स्टूडेंट्स को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा।
अपडेट के लिए स्टूडेंट्स www.cbse.gov.in से कनेक्ट रह सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.