Top 10 Selling Cars November 2022: Maruti Suzuki ने बेचीं सबसे ज्यादा कारें, Nissan India रही सबसे पीछे! जानें बाकी कंपनियों का हाल

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation of Automobile Dealers Associations) ने नवंबर 2022 के लिए कारों की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 14:22 IST
ख़ास बातें
  • Tata Motors इस लिस्ट में तीसरे नम्बर पर है।
  • चौथे स्थान पर Mahindra का नाम दिया गया है।
  • लिस्ट में पांचवां नम्बर Kia का है जिसने 19,503 कारों की सेल की।

पॉपुलर कार इस बार Baleno रही है जो कि मारुति की बेस्ट सेलिंग कार है।

2022 में कारों की सेल में बढ़ोत्तरी हुई है। इयर ऑन इयर ग्रोथ में वृद्धि देखी गई है लेकिन नवंबर 2022 में नवंबर 2020 के मुकाबले सेल्स में कमी आई है। इस वक्त भारत में शादियों का सीजन है और साथ ही साल के अंत में कई तरह के डिस्काउंट ऑफर भी दिए जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को भी कार खरीदने की जल्दी है। तो हम आपको बताते हैं कि इस साल नवंबर 2022 की टॉप सेलिंग कार कौन सी हैं। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (Federation of Automobile Dealers Associations) ने नवंबर 2022 के लिए कारों की बिक्री की रिपोर्ट जारी की है। इसमें पता चलता है कि साल दर साल होने वाली सेल्स में 21.3 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि नवंबर 2022 की तुलना अगर पिछले साल से करें तो इसमें 1.78 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीते महीने भारत में कुल 3 लाख 922 कारें बिकी हैं। यह आंकड़ा पिछले साल इसी महीने में 2 लाख 48 हजार 52 कारों का था। रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि नवंबर 2020 में 1.78 प्रतिशत ज्यादा कारें बिकी थीं। 
Advertisement

अब आप जानना चाह रहे होंगे कि इस बार कौन सी कार सबसे ज्यादा बिकी हैं। रिपोर्ट कहती है कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस रेस में सबसे आगे है। इसकी सबसे पॉपुलर कार इस बार Baleno रही है जो कि बेस्ट सेलिंग कार है। इसके अलावा Alto और Swift कारें भी ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रही हैं। इस लिस्ट में दूसरे नम्बर पर Hyundai Motor India है जिसने नवंबर में 44,859 यूनिट्स की सेल की है। जबकि पिछले साल कंपनी की इसी अवधि के दौरान 38,582 कारें बिकी थीं। कंपनी की Creta, Venue और Grand i10 Nios को ग्राहकों ने काफी पसंद किया है। 

Tata Motors इस लिस्ट में अगले नम्बर पर है जहां कंपनी की 40,723 कारें बिकी हैं। जबकि 2021 में कंपनी ने 29,754 कारों की सेल की थी। साल दर साल विकास दर की बात करें तो यह 12 प्रतिशत से बढ़कर 13.53 प्रतिशत हो गई है। टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में चौथे स्थान पर Mahindra का नाम दिया गया है। नवंबर 2022 में कंपनी ने 28,849 यूनिट्स कारों की बिक्री की। जबकि पिछले साल कंपनी ने इसी महीने में 18,240 यूनिट्स की सेल की थी। इसका मार्केट शेयर 7.35 से 9.59 प्रतिशत हो गया है। कंपनी की Mahindra Thar, Scorpio और XUV700 ग्राहकों की पहली पसंद रहीं। 
Advertisement

लिस्ट में पांचवां नम्बर Kia का है जिसने 19,503 कारों की सेल की। इसका मार्केट शेयर 6.48 प्रतिशत हो गया है। उसके बाद टोयोटा ने 12,318 कारों की बिक्री की। इस लिस्ट में आगे Renault ने 6,356 यूनिट्स बेचीं जबकि Honda Cars 6,666 यूनिट्स की सेल की। Skoda की 6,486 कारें बिकीं जबकि MG Motor ने 3,718 यूनिट्स की सेल की। यहां Nissan India ने 2,649 यूनिट्स की सेल की है जबकि पिछले साल कंपनी ने नवंबर में 3,229 यूनिट्स बेची थीं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  6. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  8. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  9. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  10. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.