483 km की रेंज वाली अल्ट्रा-ल्गजरी इलेक्ट्रिक कार है Cadillac Celestiq, सिर्फ ऑर्डर पर बनेगी

Cadillac Celestiq EV की शुरुआती कीमत 3,00,000 डॉलर (लगभग 2.46 करोड़ रुपये) होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2022 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Cadillac Celestiq की शुरुआती कीमत 3 लाख डॉलर (लगभग 2.46 करोड़ रुपये) है
  • Celestiq का एक सबसे आकर्षक फीचर 55-इंच का डिस्प्ले है
  • 10 मिनट की चार्जिंग में कार 126 km की रेंज दे सकती है

Cadillac Celestiq EV की शुरुआती कीमत 3,00,000 डॉलर (लगभग 2.46 करोड़ रुपये) होगी

Cadillac ने अपनी एक लग्जरी कार Celestiq EV फ्लैगशिप मॉडल के रूप में पेश की है। यह प्री-प्रोडक्शन मॉडल है, जिसका प्रोडक्शन दिसंबर 2023 में शुरू होगा। यह हैंड-बिल्ट कार होगी, जिसे ऑर्डर पर बनाया जाएगा। यह Lyriq SUV के बाद अमेरिकी कार निर्माता की दूसरी EV है। Celestiq इलेक्ट्रिक कार General Motors के Ultium प्लेटफॉर्म पर आधारित है औऱ इसमें 111kWh क्षमता का बैटरी पैक शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 483 km की रेंज देगी। इसमें बेहद फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

Cadillac Celestiq EV की शुरुआती कीमत 3,00,000 डॉलर (लगभग 2.46 करोड़ रुपये) होगी। क्योंकि यह एक कस्टम-मेड कार है, तो ग्राहक की पसंद के ऊपर इसकी कीमत बढ़ते जाएगी। इसमें ग्राहक एक डिजाइनर के साथ सीधा बातचीत कर अपनी कार को कस्टमाइज करा सकेंगे। कैडिलैक का कहना है कि कस्टमाइजेशनस के कई ऑप्शन होने के चलते कोई भी दो Celestiq एक समान नहीं दिखेंगी।
 

Celestiq के डिजाइन की बात करें, तो Cadillac ने 3D-प्रिंटेड कंपोनेंट और एक फ्लेक्स फेब्रिकेशन प्रोसेस से 300 से अधिक कंपोनेंट सहित हाई-एंड डिजाइन मटेरियल को शामिल किया है। इसके अलावा, इसमें एल्यूमीनियम से बना एक ग्रिल और फ्रंट फेंडर भी है। अंदर की तरफ, Celestiq का सबसे बड़ा और आकर्षक फीचर 55-इंच का डिस्प्ले है, जो डैशबोर्ड की लंबाई तक फैला हुआ है। यह वास्तव में दो स्क्रीनों से बना है जो एक ग्लास पेन शेयर करते हैं। 

ड्राइवर की तरफ के डिस्प्ले को इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में बांटा गया है, जबकि पैसेंजर साइड टचस्क्रीन का इस्तेमाल इंटरनेट पर सर्फ करने और मीडिया कंटेंट चलाने के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक कार में क्लाइमेट कंट्रोल को नियंत्रित करने के लिए 11-इंच का टचस्क्रीन भी है।
Advertisement

पीछे बैठे पैसेंजर के लिए दो 12.6-इंच का एंटरटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसके अलावा, एक 8.0-इंच टचस्क्रीन भी है, जो सेंटर आर्मरेस्ट पर फिट है। Celestiq इलेक्ट्रिक कार में एक फिक्स ग्लास रूफ है, जो चार जोन में बंटा हुआ है। इनके हर एक भाग से आने वाली रोशनी को अलग से कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

Celestiq इलेक्ट्रिक कार में एक 111kWh क्षमता का बैटरी पैक लगा है। इसका पावरट्रेन 600hp की मैक्सिमम पावर और 868Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार 3.8 सेकंड में 0-96 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी फुल चार्ज रेंज 483 km है। कार 200kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, जो 10 मिनट की चार्जिंग में कार को 126 km की रेंज दे सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cadillac Celestiq, Cadillac electric cars, electric cars
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  2. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  11. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.