सिंगल चार्ज में 560 km दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक MPV भारत में लॉन्च, कीमत 30 लाख से कम

BYD e6 की भारत में कीमत 29.15 लाख रुपये रखी गई है। शुरुआती ऑफर के तौर पर ग्राहक 45,000 रुपये का एक्स्ट्रा पेमेंट कर 7kW क्षमता का चार्जर घर ला सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 19:07 IST
ख़ास बातें
  • BYD ने भारत में लॉन्च की e6 इलेक्ट्रिक एमपीवी
  • सिंगल चार्ज में 560 किलोमीटर और 130 kmph की टॉप स्पीड से है लैस
  • इसकी भारत में कीमत 29.15 लाख रुपये रखी गई है

BYD e6 Electric MPV की भारत में कीमत 29.15 लाख रुपये है

चीन की इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल कंपनी BYD (Build Your Dreams) ने भारतीय बाजार में BYD e6 इलेक्ट्रिक एमपीवी (Electric MPV) लॉन्च की है। यह वैन वर्तमान में कमर्शियल कैटेगरी में लॉन्च की गई है। यह इलेक्ट्रिक मल्टी परपस व्हीकल सिंगल चार्ज में 560 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। BYD भारत में पहले से ही कारोबार कर रही है और इलेक्ट्रिक बस, ट्रक व अन्य वाहनों को बेचती आ रही है।

BYD e6 की भारत में कीमत 29.15 लाख रुपये रखी गई है। शुरुआती ऑफर के तौर पर ग्राहक 45,000 रुपये का एक्स्ट्रा पेमेंट कर 7kW क्षमता का चार्जर घर ला सकते हैं। यह फास्ट चार्जर कार के बैटरी पैक को तेज़ी से चार्ज कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक वैन को ऑफलाइन डीलरशिप से खरीदा जा सकता है, जिसकी जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद है।

BYD e6 एक 5 सीटर इलेक्ट्रिक व्हीकल है, जो देखने में वैन जैसी है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रिक मोटर 95bhp की मैक्सिमम पावर और 180Nm का पीक टॉर्क जरनेट करती है, जिसकी बदौलत e6 130 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकती है। कंपनी ने इसमें 71.7kWh क्षमता के लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक का इस्तेमाल किया है। जैसा कि हमने बताया यह इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) कंपनी के दावे अनुसार, सिंगल चार्ज में 520 किलोमीटर की रेंज निकाल सकती है।

इस एमपीवी की लंबाई 4.69 मीटर है और इसमें 580 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। एमपीवी में 17 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिए यह 4 एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, ईएसपी, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

BYD e6 में डीसी फास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करती है, जिसके जरिए इसकी बैटरी को 30 से 80 फीसदी चार्ज करने में 35 मिनट का समय लगता है। इसमें 6 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर और फ्रंट को-पैसेंजर सीट मिलती हैं। इसके अलावा, ब्लूटूथ व वाई-फाई कनेक्टिविटी से लैस 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.