• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फुल चार्ज में 200 km रेंज वाला 'Made in India' Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

फुल चार्ज में 200 km रेंज वाला 'Made in India' Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Boom Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 86,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और Corbett 14-EX की कीमत 1,19,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है।दोनों मॉडल की ये कीमतें इंड्रोडक्टरी प्राइस (शुरुआती कीमतें) हैं।

फुल चार्ज में 200 km रेंज वाला 'Made in India' Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत

Boom Corbett 14 की एक्स-शोरूम कीमत 86,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Boom Motors ने Corbett 14 और Corbett 14-EX को लॉन्च किया है
  • सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर की मिलेगी रेंज
  • भारत में कीमत 86,999 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू
विज्ञापन
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (electric two-wheelers in India) को लेकर लोगों के बीच बढ़ती दिलचस्पी के चलते अब, एक के बाद एक स्टार्टअप सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही भारतीय स्टार्टअप है Boom Motors, जिसने भारत में अपनी नई और दावे अनुसार, बेहद मजबूत इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) लॉन्च की है। Boom Corbett 14 नाम से लॉन्च यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वेरिएंट में आती है, जिनमें मुख्य अंतर रेंज का है। जहां बेस मॉडल 100 km की रेंज निकालने में सक्षम है। वहीं, दूसरी ओर महंगा Corbett 14-EX इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 200 km दौड़ सकता है।

Boom Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 86,999 रुपये (एक्स-शोरूम) और Corbett 14-EX की कीमत 1,19,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है।दोनों मॉडल की ये कीमतें इंड्रोडक्टरी प्राइस (शुरुआती कीमतें) हैं। कंपनी का कहना है कि कुछ दिनों बाद इनकी कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक का इजाफा कर दिया जाएगा। यदि आप इस स्कूटर को खरीदना चाहते हैं, तो आप 500 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Boom Corbett 14 में 3kW क्षमता की BLDC हब इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जबकि Corbett 14-EX में ज्यादा दमदार 4kW क्षमता की BLDC हब मोटर का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि बेस मॉडल 65 kmph (किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड पकड़ सकता है, जबकि प्रीमियम मॉडल की टॉप स्पीड 75 kmph है। 

जैसा कि हमने बताया, Corbett 14 की रेंज 100 km है, जबकि 14-EX में मौजूद बैटरी पैक की कीमत 200 km है। बूम मोटर्स के अनुसार, बैटरी पैक को घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इन बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में 2.5 घंटे से लेकर 4 घंटे तक का समय लगता है। 

दिखने में यह स्कूटर दमदार लगता है और कंपनी भी इस स्कूटर को लेकर कुछ ऐसा ही दावा कर रही है। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलते हैं और सामने की ओर बड़ी गोल हेडलाइट। युवा पीढ़ी को लुभाने के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई डुअल टोन कलर ऑप्शन दिए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »