• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 300 KM दौड़ेगी BMW की इलेक्ट्रिक साइकिल, जबरदस्त फीचर्स से है लैस

सिंगल चार्ज में 300 KM दौड़ेगी BMW की इलेक्ट्रिक साइकिल, जबरदस्त फीचर्स से है लैस

Vision Amby इलेक्ट्रिक साइकिल में तीन स्पीड लेवल मिलते हैं, जो इस साइकिल को 25 किमी प्रति घंटे, 45 किमी प्रति घंटे और अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर पहुंचा सकते हैं।

सिंगल चार्ज में 300 KM दौड़ेगी BMW की इलेक्ट्रिक साइकिल, जबरदस्त फीचर्स से है लैस

BMW Vision Amby इलेक्ट्रिक साइकिल की रेंज 300 किलोमीटर होगी

ख़ास बातें
  • BMW ने कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक साइकिल Vision Amby को पेश किया है
  • इंटरनेशनल मोटर शो (IAA) 2021 में दिखाई गई है नई साइकिल
  • सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर की रेंज देती है Vision Amby
विज्ञापन
म्यूनिख (Munich) में हुए इंटरनेशनल मोटर शो (IAA) में कई नए आधुनिक प्रोडक्ट्स देखने को मिले, जिनमें से एक BMW Motorrad का नया इलेक्ट्रिक व्हीकल (Electric Vehicle) है। यह साइकिल और मोटरसाइकिल के बीच में फिट होता है और काफी अनोखा व्हीकल लगता है। निश्चित तौर पर इसे युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। इस इलेक्ट्रिक साइकिल का मॉडल नेम BMW Vision Amby है और कंपनी के दावे अनुसार, यह इलेक्ट्रिक साइकिल सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर चल सकती है। इसकी टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा  है। 

BMW Motorrad ने IAA 2021 में अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक साइकिल Vision Amby को पेश किया। यह दिखने में पारंपरिक साइकिल के समान लगती है, लेकिन कंपनी ने इसे मॉर्डन लुक देने की पूरी कोशिश की है। इलेक्ट्रिक होने के नाते यह मोटर और बैटरी पैक से लैस आती है, जिसे साइकिल के फ्रेम में सेट किया गया है। क्योंकि यह एक कॉन्सेप्ट प्रोडक्ट है, इसलिए इसके प्रोडक्शन और सेल को लेकर फिलहाल कोई सटीक समय शेयर नहीं किया गया है।

Vision Amby इलेक्ट्रिक साइकिल में तीन स्पीड लेवल मिलते हैं, जो इस साइकिल को 25 किमी प्रति घंटे, 45 किमी प्रति घंटे और अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड पर पहुंचा सकते हैं। 300 किमी की सीमा के साथ। इसमें लगा बैटरी पैक साइकिल को सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर दौड़ाने में सक्षम है।

क्योंकि BMW Vision Amby एक हाई-स्पीड साइकिल होगी, इसलिए इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी। यह स्मार्ट ऐप के जरिए आपके मोबाइल फोन से कनेक्ट हो सकती है। स्पीड मोड्स को ऐप के जरिए बदला जा सकता है। इसके अलावा, विज़न एम्बी अपनी टॉप स्पीड को या तो मैन्युअल तरीके से या जियो-फेंसिंग के जरिए खुद से एडजस्ट कर सकती है।

इसका वज़न 65 किलोग्राम है, जो पारंपरिक मोटरसाइकिलों की तुलना में काफी हल्का है। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि कंपनी समय के साथ ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए ऐप को और विकसित करेगी और उसमें नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »