590 km रेंज और 190 kmph टॉप स्पीड वाली BMW i4 इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानें कीमत

BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की भारत में कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जैसा कि हमने बताया, कार को CBU (Completely Build Unit) के रूप में भारत लाया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 मई 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की भारत में कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • i4 की बैटरी को केवल 31 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है
  • कार 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है

BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की भारत में कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान को भारत में लॉन्च किया गया है। BMW ने नई i4 को सिंगल eDrive 40 वेरिएंट में पेश किया है, जिसे CBU (पूरी तरह से बनी हुई कार का आयात) के रूप में देश में इम्पोर्ट किया जाएगा। i4 इलेक्ट्रिक कार BMW CLAR मॉड्यूलर आर्किटेक्चर के एक अपडेटेड वर्जन पर आधारित है। कंपनी का दावा है कि इसमें मौजूद पावरट्रेन 340 PS की मैक्सिमम पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार दावे अनुसार, 0 से 100 kmph की स्पीड मात्र 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 190 kmph है।

BMW i4 इलेक्ट्रिक सेडान की भारत में कीमत 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जैसा कि हमने बताया, कार को CBU (Completely Build Unit) के रूप में भारत लाया जाएगा।
 

BMW i4 को BMW CLAR मॉड्यूलर आर्किटेक्चर के एक अपडेटेड वर्जन पर बानाया गया है। यह मूल रूप से विदेशी मार्केट में उपलब्ध 4 सीरीज ग्रैन कूप का एक ऑल-इलेक्ट्रिक वर्जन है। कंपनी का दावा है कि i4 का eDrive 40 वेरिएंट (सिंगल रियर इलेक्ट्रिक मोटर) 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 190 किमी प्रति घंटा है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 340 PS की मैक्सिमम पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

BMW i4 में 80.7 kWh क्षमता का बैटरी पैक है, जिसकी अनुमानित रेंज 590 km (WLTP साइकिल) बताई गई है, जो भारत में किसी भी इलेक्ट्रिक वाहन के लिए सबसे अधिक है। 205 kW DC फास्ट चार्जर के साथ, i4 की बैटरी को केवल 31 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज किया जा सकता है। एक इंट्रोडक्टरी ऑफर के रूप में, बीएमडब्ल्यू ईवी के साथ 11 kW वॉलबॉक्स एसी चार्जर भी दे रही है। यह चार्जर लगभग 8 घंटे में बैटरी को 0% से 100% तक पूरी तरह से चार्ज कर देगा।
Advertisement

इंटीरियर की बात करें, तो i4 में BMW का कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसमें 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और साथ ही 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। सिस्टम ओटीए अपडेट को सपोर्ट करेगा। इसमें 360-डिग्री कैमरा, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीट आदि शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउं
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  5. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  8. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  9. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  10. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.