फूल है गुलाब का… Rose Day पर Blinkit ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 20% डिलिवरी किसी और के लिए

Rose Day Blinkit : आज सभी ऑर्डरों में से 20% किसी और के लिए थे। यानी दूसरों के लिए डिलिवर किए गए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 फरवरी 2024 17:46 IST
ख़ास बातें
  • क्विक ड‍िलिवरी प्‍लेटफॉर्म Blinkit ने दी जानकारी
  • रोज डे पर टूटा पिछले साल का रिकॉर्ड
  • शाम तक डिल‍िवरी का पीक आने की उम्‍मीद

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। यह 14 फरवरी को खत्‍म होता है।

Valentine's week Blinkit sale : वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुरुवार को रोज डे (Rose Day) के साथ हो गई है। क्विक ड‍िलिवरी प्‍लेटफॉर्म के रूप में मशहूर ब्लिंकिट (Blinkit) ने ‘रोज डे' से जुड़ी दिलचस्‍प जानकारी शेयर की है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया गया है कि कंपनी ने जितने गुलाब पिछले साल रोज डे पर डिलिवर किए थे, उससे ज्‍यादा आज सुबह 11 बजे तक डिलिवर कर दिए। यानी लोग अपने चाहने वालों के लिए दिल खोल के ऑनलाइन गुलाब ऑर्डर कर रहे हैं। 

Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने ‘एक्‍स' पर एक पोस्‍ट में लिखा, ‘वैलेंटाइन वीक की शानदार शुरुआत! अभी सुबह के 11 बजे हैं और हमने पहले ही 2023 में रोज डे की तुलना में अधिक गुलाब बेचे हैं। हमारे एनालिस्‍ट मुझे बता रहे हैं कि शाम को और ज्‍यादा पीक देखने को मिलेगा।'
 

ढींडसा ने बताया कि आज सभी ऑर्डरों में से 20% किसी और के लिए थे। यानी दूसरों के लिए डिलिवर किए गए। उन्‍होंने लिखा, अच्छा लगा कि हम आज इतने सारे लोगों को वैलेंटाइन गिफ्ट भेजने में मदद कर सकते हैं।
Advertisement

अलबिंदर ढींडसा ने यह जानकारी भी दी कि ब्लिंकिट ने आज पिछले साल की तुलना में ज्‍यादा चॉकलेट बेचीं। गौरतलब है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे से होती है। यह 14 फरवरी को खत्‍म होता है। इस दौरान प्रपोज डे, टैडी डे, चॉकलेट डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे दिन भी सेलिब्रेट किए जाते हैं। गुलाब को प्‍यार के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.