Blaupunkt ने 32 इंच स्मार्ट टीवी किया लॉन्च, AI फीचर्स के साथ जानें क्या कुछ है खास

Blaupunkt ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला 32 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है जो कि JioTele ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2026 17:49 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt 32 inch Smart TV में 32 इंच की HD Ready QLED डिस्प्ले है।
  • Blaupunkt 32 inch Smart TV में Amlogic प्रोसेसर दिया गया है।
  • Blaupunkt 32 inch Smart TV में 1GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।

Blaupunkt 32 इंच स्मार्ट टीवी में QLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने आज भारतीय बाजार में अपना पहला 32 इंच का स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है जो कि JioTele ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टीवी JioTele OS पर काम करता है। इस टीवी में Amlogic प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में 1GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Blaupunkt 32 inch HD Ready QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Blaupunkt 32 inch Smart TV Price

कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt 32 inch Smart TV की कीमत 9,699 रुपये है। यह स्मार्ट टीवी बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 22 जनवरी से उपलब्ध होगा। वहीं ग्राहकों को एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट भी मिलेगा।

Advertisement

Blaupunkt 32 inch Smart TV Specifications

Blaupunkt 32 inch Smart TV में 32 इंच की HD Ready QLED डिस्प्ले दी गई है जो कि शार्प विजुअल, विविड कलर्स और रियल जैसी क्लैरिटी प्रदान करती है। इस टीवी में Amlogic प्रोसेसर दिया गया है। इस टीवी में 1GB RAM और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। टीवी में स्लीक बेजेल लैस डिजाइन दिया गया है जिसके साथ 36W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर्स शामिल हैं। टीवी स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, मूवी और म्यूजिक जैसे कई मोड्स का सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह टीवी JioTele OS पर काम करता है जो कि भारतीय यूजर्स को एक सरल, ऑप्टिमाइज और रुकावट फ्री स्मार्ट टीवी इंटरफेस प्रदान करता है।

एआई बेस्ड भारतीय कंटेंट रिकमडेशन देखने की आदतों, भाषा की प्राथमिकताओं और रीजनल रुचियों के आधार पर शो, फिल्म और लाइव कंटेंट दिखाता है। टीवी मल्टीलिंगुअल वॉयस सर्च प्रदान करता है, जिसमें 10 से ज्यादा रीजनल लैंग्वेज के लिए इनबिल्ट वॉइस सर्च की सुविधा है, जिससे कंटेंट आसान और ज्यादा तेजी से सर्च किया जा सकता है। Jio Store के जरिए 400 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स, 400 लाइव टीवी चैनल और 300 जियो गेम्स का एक्सेस मिलता है। इस टीवी के साथ नेटफ्लिक्स, यूट्यूब, जियो सिनेमा और हॉटस्टार के लिए अलग शॉर्टकट की वाला वॉइस-इनेबल्ड रिमोट आता है जो कि कई भारतीय भाषाओं में क्विक एक्सेस और हैंड्स-फ्री कंट्रोल प्रदान करता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.