Elon Musk ने Bitcoin से आखिरकार कर लिया ब्रेकअप, कीमत में आई भारी गिरावट!

बिटकॉइन की कीमत में उतार और चढ़ाव के पीछे पहले भी कई बार एलन मस्क का हाथ रहा है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जून 2021 20:15 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने Bitcoin को लेकर फिर से किया ट्वीट
  • दुनिया की सबसे प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी से किया ब्रेकअप
  • ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमत में आई गिरावट

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 28 लाख रुपये है

हाल ही में क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आए क्रैश के बाद Dogecoin, Bitcoin, Ether समेत अन्य क्रिप्टो टोकन्स ने संभलना शुरू ही किया था कि अब एलन मस्क (Elon Musk) के ट्वीट ने एक बार फिर से बाज़ार में गर्मी ला दी है। मस्क के ट्वीट से बिटकॉइन और कुछ अन्य कॉइन्स के भाव में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को मस्क द्वारा एक मीम साझा किया गया, जिससे प्रतीत होता है कि आखिरकार एनल मस्क ने बिटकॉइन से अपना नाता तोड़ दिया है। शुरुआत से ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी का क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर प्रेम रहा है। पहले यह प्रेम Bitcoin को लेकर था, लेकिन हाल ही में मस्क का प्यार Dogecoin की तरफ ज्यादा हो गया। इसका खामियाज़ा शायद बिटकॉइन को भुगतना पड़ रहा है।

Tesla और SpaceX के CEO Elon Musk (एलन मस्क) ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया है, जिसका कनेक्शन बिटकॉइन से जोड़ा जा रहा है। यह एक मीम है, जिसमें म्यूज़िक बैंड Linkin Park के प्रसिद्ध 'In the End' गाने के बोल की बात की गई है। इस मीम के साथ मस्क ने टूटे हुए दिल की इमोजी भी पोस्ट की है। गाने के बाल में एक लाइन "In the end, it doesn't even matter" होता है, जिसका मतलब है कि "अंत में यह भी मायने नहीं रखता।"
Advertisement
 

इस ट्वीट के बाद Bitcoin में भारी गिरावट देखने को मिली। पिछले कुछ हफ्ते क्रिप्टोकरेंसी बाज़ार की शुरुआत करने वाले कॉइन के लिए बुरे साबित हुए हैं, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से बिटकॉइन की कीमत में केवल गिरावट देखने को मिल रही है। खबर लिखने तक, Bitcoin की भारत में कीमत (Bitcoin price in India) लगभग 28 लाख रुपये चल रही थी।

बिटकॉइन की कीमत में उतार और चढ़ाव के पीछे पहले भी कई बार एलन मस्क का हाथ रहा है। कुछ समय पहले एलन मस्क ने घोषित किया था कि Tesla कार का भुगतान Bitcoin के जरिए किया जा सकेगा और इस ट्वीट के बाद बिटकॉइन की कीमत में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली। इसके एक हफ्ते के अंदर मस्क ने यू-टर्न लिया और पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन स्विकारने से इंकार कर दिया। उनके कई ट्वीट मार्केट में भूचाल ला चुके हैं। इसी के चलते कुछ दिनों पहले StopElon के नाम से एक कॉइन भी लॉन्च हुआ था।
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  3. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  4. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  5. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  7. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  9. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  10. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.