50% से ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिल रहे ये एयर प्यूरिफायर, Amazon और Flipkart पर जबरदस्त डील

अमेजन और फ्लिपकार्ट पर एयर प्यूरिफायर पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 नवंबर 2025 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Qubo Smart Air Purifier Q400 फ्लिपकार्ट पर 8,790 रुपये में मिल रहा है।
  • Medtech Airokleen AP-01 फ्लिपकार्ट पर 7,199 रुपये में लिस्ट है।
  • Acerpure Pro Air Purifier अमेजन पर 8,999 रुपये में लिस्ट है।

एयर प्यूरिफायर हवा को साफ करते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Álvaro Bernal

सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है। अगर आप इससे बचाव चाहते हैं तो मास्क पहनकर बाहर निकलिए और घरों पर एयर प्यूरिफायर का उपयोग कीजिए। आज हम ऑनलाइन मौजूद 5 ऐसे एयर प्यूरिफायर के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स साइट पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए अमेजन और फ्लिपकार्ट पर मौजूद एयर प्यूरिफायर पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Acerpure Pro Air Purifier
Acerpure Pro Air Purifier में 4 इन 1 HEPA फिल्टर है जो कि 4 लेयर प्रोटेक्शन के साथ आते हैं। इसमें स्मार्ट सेंसर, नेगेटिव आयन जनरेटर एलिमिनेट प्रदूषक तत्वों को दूर करता है। यह हवा से गंदगी और बैक्टीरिया हटाता है। Acerpure Pro Air Purifier अमेजन पर 74% छूट के बाद 8,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि एमआरपी 34,990 रुपये है।  बैंक ऑफर के मामले में Canara बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभीवी कीमत 8,181 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

Voltas VAP36TWV Air Purifier
Voltas VAP36TWV Air Purifier में 6 स्टेज फिल्ट्रेशन दिया गया है। यह एयर क्वालिटी इंडीकेटर के साथ आता है। यह PM 2.5 को साफ करता है। Voltas VAP36TWV Air Purifier अमेजन पर 43% छूट के बाद 9,090 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि एमआरपी 15,990 रुपये है। बैंक ऑफर के मामले में Canara बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1000 रुपये तक) छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 8,181 रुपये हो जाएगी।

Honeywell Air Purifier
Honeywell Air Purifier में 4 स्टेज फिल्ट्रेशन मिलता है। यह प्यूरीफायर 589 स्क्वाअर फीट एरिया को कवर करता है। इसमें H13 HEPA फिल्टर दिया गया है जो कि हवा को साफ करता है। इसमें वाई-फाई और वॉयस कंट्रोल मिलता है। फिल्टर की लाइव 9000 घंटे तक रहती है जो कि 99.99% तक सफाई करता है। AQI एलईडी डिस्प्ले भी दी गई है। Honeywell Air Purifier की एमआरपी 22,999 रुपये है, लेकिन यह अमेजन पर 56% डिस्काउंट के बाद 10,149 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में OneCard क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 9,149 रुपये हो जाएगी।

Medtech Airokleen AP-01
Medtech Airokleen AP-01 टच स्क्रीन कंट्रोल के साथ आता है। Medtech Airokleen AP-01 फ्लिपकार्ट पर 51% छूट के बाद 7,199 रुपये में लिस्ट है, जबकि एमआरपी 14,900 रुपये है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 6,479 रुपये हो जाएगी।

Advertisement

Qubo Smart Air Purifier Q400
Qubo Smart Air Purifier Q400 एक 400 स्क्वाअर फीट के कमरे के लिए बेस्ट है। इसमें HEPA 13 फिल्टर दिया गया है। यह ऐप और वॉयस कंट्रोल के साथ आता है। Qubo Smart Air Purifier Q400 फ्लिपकार्ट पर 8,790 रुपये में मिल रहा है, जबकि 17,990 रुपये है, जिस पर 51% छूट मिल रही है। बैंक ऑफर की बात करें तो एसबीआई क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 7,911 रुपये हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  2. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.