टेकी ने अपनी ही कंपनी से चुराया 88 करोड़ रुपये का सॉफ्टवेयर डाटा, दर्ज हुआ केस

एक आईटी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी कंपनी का सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर लिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 14:32 IST
ख़ास बातें
  • इंटरनेट के इस युग में सॉफ्टवेयर डाटा बहुत ज्यादा कीमती चीज है।
  • हैकर अक्सर यूजर्स का डाटा चोरी करने की फिराक में रहते हैं।
  • डाटा चोरी से बचाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा काफी जरूरी है।

Photo Credit: Pexels/Towfiqu barbhuiya

इंटरनेट के इस युग में सॉफ्टवेयर डाटा बहुत ज्यादा कीमती चीज है। हैकर अक्सर इस फिराक में लगे रहते हैं कि यूजर्स का डाटा उनके कब्जे में आ जाए और उसका गलत इस्तेमाल किया जा सके। मगर अब एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जहां एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी ने ही कथित तौर पर अपनी कंपनी का सॉफ्टवेयर सोर्स कोड चोरी कर लिया है, जिसको लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। इस मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि एक आईटी फर्म के सीनियर कर्मचारी के खिलाफ कंपनी के करीब 87 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर सोर्स कोड की कथित चोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पुलिस के अनुसार, सॉफ्टवेयर सोर्स कोड के चोरी के आरोपी का नाम आशुतोष निगम है, जिन्होंने 1 फरवरी, 2020 से एमाडेस सॉफ्टवेयर लैब्स इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड में सीनियर रिसर्च साइंटिस्ट के पद पर काम किया किया था। निगम ने अपनी नौकरी के दौरान कंपनी की सहमति या अनुमति के बिना अपने निजी ईमेल अकाउंट से कंपनी के सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड और अन्य कॉन्फिडेंशियल डेटा को ट्रांसफर करके सोर्स कोड पर एक्सेस लिया और उसे चुराया। जांच, रिकॉर्ड और रिपोर्ट्स के सामने आने पर निगम ने सोर्स कोड चुराने की बात स्वीकार की और कंपनी ने इसकी पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की है।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद 3 दिसंबर 2025 को कंपनी से उन्हें नौकरी से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि सॉफ्टवेयर की अनुमानित कीमत सोर्स कोड समेत 8,000,000 यूरो (लगभग 88 करोड़ रुपये) है। आशुतोष निगम ने सोर्स कोड लीक किया, जिससे कंपनी को बड़ा व्यावसायिक नुकसान हुआ। इसके अलावा कंपनी के बौद्धिक संपदा अधिकारों का भी उल्लंघन हुआ है। कंपनी के एक प्रतिनिधि ने 23 जनवरी को व्हाइटफील्ड सीईएन क्राइम पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और आईटी अधिनियम की  धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और इसको लेकर आगे जांच की जा रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Techie, Bengaluru, Bengaluru techie, Software Data, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  8. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.