Infosys फाउंडर की सलाह पर Wakefit का 70 घंटे काम करने का नया अंदाज, देखें वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए रामालिंगेगौड़ा ने लिखा,"सप्ताह में 70 घंटे। वेकफिट में हम पिछले कुछ समय से इस बहस पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2024 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Infosys के फाउंडर ने युवाओं को हफ्ते में 70-घंटे काम करने की सलाह दी थी
  • वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर यह बयान बहस का बड़ा मुद्दा बन गया था
  • नारायण मूर्ति के इस बयान पर Wakefit ने चुटकी ली है

भारत सहित दुनिया भर के ज्यादातर देश वर्तमान में वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं।

Infosys (इंफोसिस) के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayana Murthy) ने हाल ही में सुझाव दिया था कि भारतीय युवाओं को देश की वर्क प्रोडक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए हर हफ्ते 70 घंटे काम करना चाहिए। उनके इस बयान ने देश में बहस छेड़ दी और कठोर आलोचना झेली। भारत सहित दुनिया भर के ज्यादातर देश वर्तमान में वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। ऐसे में मूर्ति के बयान ने असहमति की आवाजों को आमंत्रित किया है। अब, बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप Wakefit के को-फाउंडर चैतन्य रामलिंगेगौड़ा ने 70 घंटे के वर्क वीक को लेकर एक नया दृष्टिकोण अपनाया है। कंपनी ने एक विज्ञापन रिलीज किया है, जिसमें मूर्ति के इस बयान को कुछ अलग ढ़ंग से पेश किया गया है।

LinkedIn पर रामालिंगेगौड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक वीडियो भी शामिल है। यह कंपनी की ओर से एक विज्ञापन प्रतीत होता है, जिसमें Infosys फाउंडर के 'हफ्ते में 70 घंटे काम करने' की सलाह की चुटकी ली गई है। कंपनी के इस विज्ञापन का मुख्य उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि उन्हें अपनी नौकरियों में अधिक प्रोडक्टिव होने के लिए प्रति सप्ताह 70 घंटे सोना चाहिए।
Advertisement

वीडियो शेयर करते हुए रामालिंगेगौड़ा ने लिखा, (अनुवादित) "सप्ताह में 70 घंटे। वेकफिट में हम पिछले कुछ समय से इस बहस पर नजर रख रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत और टॉप गियर में अप्रेजल सीजन के साथ, आज अपने विचार शेयर करने का एक अच्छा समय लगता है। हां, हमारा ईमानदारी से मानना ​​है कि अधिकतम प्रोडक्टिविटी के लिए हम सभी को हर हफ्ते 70 घंटे लगाने चाहिए।''
 

चैतन्य रामलिंगेगौड़ा ने प्रोडक्टिव वर्क के लिए भारत की आवश्यकता को स्वीकार किया और आशा व्यक्त की कि अधिक संगठन इस विकास के लिए हफ्ते में 70 घंटे की नींद को एक आवश्यकता बनाएंगे। उन्होंने आगे लिखा, "हमारी जैसी बढ़ती अर्थव्यवस्था को हर साल टीम के प्रत्येक सदस्य से 70 घंटे के योगदान की आवश्यकता होती है। ईमानदारी से कहूं तो, यह ज्यादा कुछ नहीं मांग रहा है। 70-घंटे-सप्ताह पर हमारा मजबूत रुख इस वीडियो में विस्तार से बताया गया है।"
Advertisement

वीडियो में बताया गया है कि कैसे हफ्ते में 70-घंटे की नींद लेना कर्मचारी की प्रोडक्टिविटी के साथ-साथ उसकी सेहत के लिए भी अच्छा है। उनके इस वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और साथ ही लोगों द्वारा इसे सराहा भी गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.