सिंगल चार्ज में 132km चलने वाला BattRE Storie इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

स्कूटर में Lucas TVS इलेक्ट्रिक मोटर लगी है और 3.1kWh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह 132 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जून 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • यह एक मॉडर्न स्कूटर है जो मैटल पैनल के साथ आता है।
  • इसमें कनेक्टेड ड्राइविंग मिलती है, जिसके लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट है।
  • स्कूटर में Lucas TVS इलेक्ट्रिक मोटर लगी है।

BattRE Storie e-scooter की भारत में कीमत 89,600 रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है।

BattRE Storie इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया गया है। यह इलेक्ट्रिक व्हीकल कई शानदार फीचर्स के साथ आता है। डिजाइन में मॉडर्न होने के साथ साथ यह फीचर्स में भी मॉडर्न है। इसमें मेटल पैनल दिए गए हैं और कनेक्टेड ड्राइव एक्सपीरियंस मिलता है। स्कूटर में 3.1kWh की बैटरी दी गई है। इसमें स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है और ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी दी गई है। ब्लूटूथ इसके स्पीडोमीटर से भी कनेक्ट करता है। कॉल अलर्ट्स डैशबोर्ड पर ही रिसीव हो जाते हैं। 
 

BattRE Storie e-scooter price

BattRE Storie e-scooter की भारत में कीमत 89,600 रुपये है जो कि इसका एक्स-शोरूम प्राइस है। इसमें राज्य सब्सिडी शामिल नहीं है। BattRE Storie को भारत में FAME II सब्सिडी के अंतर्गत सेल किया जाएगा। इसका मतलब है कि कीमत 89,600 रुपये से और भी कम हो जाएगी। 
Advertisement
 

BattRE Storie e-scooter features

BattRE Storie इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। यह एक मॉडर्न स्कूटर है जो मैटल पैनल के साथ आता है। इसमें कनेक्टेड ड्राइविंग मिलती है, जिसके लिए ब्लूटूथ का सपोर्ट है। स्कूटर में Lucas TVS इलेक्ट्रिक मोटर लगी है और 3.1kWh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में यह 132 किलोमीटर की रेंज तक जा सकता है। इसके अलावा इसके स्मार्ट फीचर्स में स्मार्ट इंस्ट्रूमेंट कलस्टर का सपोर्ट मिलता है। स्पीडोमीटर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है जिससे कॉल अलर्ट डैशबोर्ड पर ही मिल जाते हैं। कंपनी ने स्कूटर का टीजर यू-ट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है, जिसमें इसके सभी स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स भी बताए गए हैं। 
 

BattRE Storie में Connective Drive फीचर दिया गया है जिससे नजदीकी चार्जिंग फैसिलिटी को लोकेट किया जा सकता है। स्कूटर की सीट काफी बड़ी हैं और पैरों के लैग रूम में भी काफी स्पेस दिया गया है। BattRE Storie को भारत में FAME II सब्सिडी के अंतर्गत सेल किया जाएगा। इसका मतलब है कि इसकी 89,600 रुपये की कीमत काफी ज्यादा कम हो जाएगी। 
Advertisement

Storie देखने में भी काफी खूबसूरत है। इसके लिए थर्मल रनवे सेफ्टी टेस्ट भी किए गए हैं, जिससे कि स्कूटर में आग लगने जैसी घटनाओं के होने की संभावना बहुत कम हो जाएगी। स्कूटर खरीद के लिए कब उपलब्ध होगा, अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इसे जल्द ही खरीदा जा सकेगा। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत के 300 शहरों में खरीद के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.