भारत में 14 छात्रों ने पॉकेट मनी खर्च कर बनाई इलेक्ट्रिक साइकिल, 20 पैसे में चलेगी 1 किलोमीटर!

आम पारंपरिक साइकिल को इलेक्ट्रिक में तबदील करने के लिए BLDC मोटर को लगाया गया है, जिसे रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिनों की लर्निग के बाद तैयार किया गया।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 जुलाई 2021 20:56 IST
ख़ास बातें
  • बाड़मेर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के 14 छात्रों ने बनाई ई-साइकिल
  • 25 किलोमीटर की टॉप स्पीड निकालने में सक्षम
  • इसे चलाने में आएगा मात्र 20-30 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च

इस साइकिल में लगी BLDC मोटर को भी इन छात्रों ने खुद तैयार किया है

हौसला बुलंद हो तो मंजिल पाना मुश्किल नहीं, इस कहावत को पश्चिमी राजस्थान के 14 विद्यार्थियों ने सच कर दिखाया है। सरहदी इलाके बाड़मेर में स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले इन 14 स्टूडेंट्स ने एक आम साइकिल को इलेक्ट्रिक साइकिल में तबदील किया है। संसाधनों का अभाव भी इन्हें इतनी बड़ी उपलब्धी हासिल करने में नहीं रोक पाया। हैरानी की बात यह है कि इन सभी विद्यार्थियों ने इस प्रोजेक्ट में लगा पैसा भी खुद जोड़ा था। ये सभी पॉलिटेक्निक की इलेक्ट्रिकल ब्रांच में पढ़ने वाले बच्चे हैं।

News 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बाड़मेर के पॉलिटेक्निकल कॉलेज के पढ़ने वाले इस छात्रों ने इस कमाल को मात्र एक महीने की रिसर्च में पूरा किया है। आम पारंपरिक साइकिल को इलेक्ट्रिक में तबदील करने के लिए BLDC मोटर को लगाया गया है, जिसे रिपोर्ट के अनुसार, 12 दिनों की लर्निंग के बाद तैयार किया गया। इसके अलावा, इसमें लेड एसिड बैटरी का उपयोग किया गया है। यह साइकिल एक बार चार्ज होने पर 20 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। बैटरी पैक को फुल चार्ज करने में सात घंटे का समय लगता है और बिजली और रेंज के हिसाब से इसे चलाने में 20 से 30 पैसे प्रति किलोमीटर की लागत आ रही है।

इस कारनामें को सच कर दिखाने वालों में जेठाराम, कासिम अली, ईश्वर सिंह, दशरथ सिंह सहित कुल 14 छात्र हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट पर लगे खर्च को अपनी पॉकेट मनी से निकाला है। रिपोर्ट के अनुसार, इस पॉलोटेक्निक कॉलेज के एक प्रोफेसर अमृत जांगिड़ का कहना है कि फाइनल ईयर के बाद विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट बनाने के लिए कहा जाता है। इसी के तहत इन 14 छोत्रों के ग्रुप यह प्रोजेक्ट बनाया है।

जांगिड़ के मुताबिक देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेज़ी से बढ़ रही है, इसलिए इस तरह के आइडिया आने वाले दिनों में देश को साधन संपन्न बनाने में काफी मदद कर सकते हैं। हालांकि ऐसा सच होने के लिए इन बच्चों को प्रोत्साहन के लिए कोई जरिया मिलना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
  3. आपके एंड्रॉयड स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ बढ़ जाएगी, बस करना होगा ये छोटा सा काम
  4. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  5. Poco M8x 5G vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Xiaomi 18 Fold लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिल सकती है 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा!
  7. Samsung लाई दुनिया का पहला 16 इंच बड़ा 300Hz OLED डिस्प्ले पैनल, बदल सकता है लैपटॉप गेमिंग की दुनिया!
  8. Vivo का सस्ता फोन लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69 रेटिंग
  9. 5G सिग्नल रोक रहा है आपके किचन में यूज होने वाला Aluminium Foil? जानें इसके पीछे की कहानी
  10. Honor Turbo 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 8560mAh बैटरी, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.