97 km की रेंज देता है Bandit9 Nano इलेक्ट्रिक स्कूटर, डिजाइन भी है अनूठा

Bandit9 का यह ई-स्कूटर दो वेरिएंट में आता है - Nano और Nano+ और दोनों की टॉप स्पीड में अंतर है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 4,499 डॉलर (करीब 3.66 लाख रुपये) है, जबकि हाई-स्पीड मॉडल की कीमत 4,999 डॉलर (करीब 4.07 लाख रुपये) रखी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2022 11:43 IST
ख़ास बातें
  • Bandit9 का यह ई-स्कूटर दो वेरिएंट में आता है - Nano और Nano+
  • इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 4,499 डॉलर (करीब 3.66 लाख रुपये) है
  • हाई-स्पीड Nano+ मॉडल की कीमत 4,999 डॉलर (करीब 4.07 लाख रुपये) रखी गई है

Bandit9 Nano की शुरुआती कीमत 4,499 डॉलर है

Bandit9 ने कथित तौर पर अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर - Nano पेश किया है, जो कंपनी के अन्य टू-व्हीलर्स की तरह अनूठा और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। हालांकि, यह केवल फैशनेबल नहीं है, बल्कि अपनी सिंगल चार्ज रेंज और पावर के साथ यह बेहतर मोबिलिटी सॉल्यूशन के रूप में उभर कर आता है। पहली नजर में ई-स्कूटर फ्यूचर पर आधारित साई-फाई फिल्मों से प्रेरित लगता है। यह फुल चार्ज में 60 मील (करीब 97 kmph) की रेंज देने का दावा करता है।

Bandit9 का यह ई-स्कूटर दो वेरिएंट में आता है - Nano और Nano+ और दोनों की टॉप स्पीड में अंतर है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 4,499 डॉलर (करीब 3.66 लाख रुपये) है, जबकि हाई-स्पीड मॉडल की कीमत 4,999 डॉलर (करीब 4.07 लाख रुपये) रखी गई है। दोनों वेरिएंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से ऑर्डर किया जा सकता है। फिलहाल इनकी शिपिंग को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

Bandit9 ई-स्कूटर दो वेरिएंट में आता है। हालांकि, दोनों में बहुत ज्यादा अतर नहीं है। दोनों ई-स्कूटर में सबसे बड़ा अंतर टॉप स्पीड का है। Nano की टॉप स्पीड को 45 kmph पर सीमित रखा गया है, जबकि Nano+ की स्पीड 70 kmph तक पहुंच सकती है। दोनों में एक यही बड़ा अंतर है। इनके अन्य फीचर्स एक समान है।

बैटरी की बात करें, तो दोनों ही वेरिएंट फुल चार्ज में 60 मील (करीब 97 km) की दूरी तय कर सकते हैं। यह 904L स्टेनलेस स्टील स्टर्लिंग सिल्वर एक्सटीरियर के साथ आता है। नैनो में 4.2 kWh क्षमता का रिमूवेबल बैटरी पैक लगा है, जिसे चार घंटे में पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। ई-स्कूटर के पिछले हब में एक 4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर है। जैसा कि हमने बताया, बेस मॉडल की टॉप स्पीड को सीमित रखा गया है, जबकि टॉप मॉडल 70kmph की स्पीड पर पहुंच सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  6. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  8. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  9. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  10. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.