Chetak EV के प्लेटफॉर्म पर आधारित होंगे अपकमिंग Bajaj इलेक्ट्रिक स्कूटर्स!

Yulu जल्द अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक नई रेंज को भी पेश करेगी। ये चौथी-पीढ़ी की बैटरी के साथ आएंगे, जिसे बजाज ऑटो के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 मई 2022 19:17 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj Auto ने EV के लिए Chetak Technology नाम से एक बिजनेस शाखा बनाई है
  • कंपनी आने वाले समय में Yulu ब्रांड के साथ मिलकर करेगी काम
  • कुछ वर्ष पहले Bajaj ने Yulu में किया था निवेश

Bajaj Chetak EV को भारत में बेहद पसंद किया जा रहा है

Chetak EV Bajaj का सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे भारतीयों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। फिलहाल बजाज के पोर्टफोलियो में केवल एक ही इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है, लेकिन पिछले कुछ समय से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी जल्द एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करेगी। कुछ महीनों पहले पुणे में एक बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर को रोड टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था। हालांकि, स्कूटर कैमोफ्लाज में ढ़का हुआ था। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट का दावा है कि Bajaj के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्लेटफॉर्म और उसकी टेक्नोलॉजी पर ही आधारित होंगे।

Rushlane की रिपोर्ट कहती है कि Bajaj ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए Chetak Technology नाम से एक बिजनेस शाखा बनाई है, जिसमें कंपनी आने वाले समय में Yulu ब्रांड के साथ मिलकर नए लो-स्पीड और मिड-स्पीड सेगमेंट के प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है। Yulu भी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी है, जिसमें कुछ वर्षों पहले बजाज ने निवेश किया था। रिपोर्ट कहती है कि यूं तो बजाज ने अपने आने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कंपनी की योजना पर हल्की रोशनी डाली है, लेकिन अभी भी अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स चेतक प्लेटफॉर्म पर ही आधारित हो सकते हैं।

मार्च में खबर आई थी कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Yulu ने  100 मिलियन डॉलर (करीब 774 करोड़ रुपये) की फंडिंग प्लान की है, जिसका मकसद कंपनी के बिजनेस मॉडल को बढ़ाना है। कंपनी ने अभी तक इक्विटी कैपिटल के रूप में 30 मिलियन डॉलर का फंड जमा भी कर लिया है। 
Advertisement

Yulu ने अब तक 30 लाख बैटरी स्वैप के साथ देश की सबसे बड़ी बैटरी एस ए सर्विस (Battery as a service) नेटवर्क बनाया है। कंपनी इस साल के अंत तक अपने बेड़े को 10,000 यूनिट्स से बढ़ाकर 100,000 यूनिट्स करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, कंपनी नए शहरों तक पहुंचने के लिए फ्रेंचाइजी मॉडल खोलेगी और ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करेगी।
Advertisement

कहीं न कहीं, इस बिजनेस मॉडल का फायदा Bajaj को भी अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए हो सकता है। Yulu जल्द अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की एक नई रेंज को भी पेश करेगी। ये चौथी-पीढ़ी की बैटरी के साथ आएंगे, जिसे बजाज ऑटो के प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bajaj, Yulu, Bajaj Chetak Electric, Bajaj Chetak Electric 2022
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.