146 km की लॉन्ग रेंज के साथ अपग्रेड हो रहे हैं Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ola को देंगे टक्कर!

Ather अपने दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्ग रेंज के साथ अपग्रेड करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 जून 2022 18:54 IST
ख़ास बातें
  • Ather अपने 450X और 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को कर सकती है अपग्रेड
  • दमदार इलेक्ट्रिक मोटर और बड़े बैटरी पैक के साथ अपग्रेड हो सकते हैं स्कूटर
  • डिजाइन में भी हो सकते हैं बदलाव

Ather अपने दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को रेंज और डिजाइन दोनों मामलों में अपग्रेड करेगी

Ather कथित तौर पर अपने मौजूदा 450 Plus और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर को कुछ बड़े बदलावों के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नए मॉडल्स के लीक हुए डॉक्यूमेंट बताते हैं कि दोनों मॉडल पहले से ज्यादा रेंज से लैस होंगे और इनके डिजाइन में भी बदलाव किए जाएंगे। मौजूदा मॉडल्स की बात करें, तो Ather 450 Plus की सिंगल चार्ज ट्रू रेंज 85 km (116 km सर्टिफाइड रेंज) और Ather 450X की ट्रू रेंज 70 km (100 km सर्टिफाइड रेंज) है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जल्द इन स्कूटर को 146 km तक की रेंज के साथ अपग्रेड किया जाएगा।

Autocar India ने लीक हुए डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Ather अपने दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लॉन्ग रेंज के साथ अपग्रेड करने की तैयारी में है। कंपनी इसके लिए बड़े बैटरी पैक का इस्तेमाल करने वाली है। रिपोर्ट बताती है कि अपग्रेड किए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में 3.66kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा, जो मौजूदा 2.9kWh बैटरी पैक से बहुत ज्यादा क्षमता है।

लीक हुए डॉक्यूमेंट्स में इलेक्ट्रिक मोटर की जानकारी भी दी गई है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 450X में 3.1kW/6.4kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी, जबकि 450 Plus में 3.1kW/5.8 kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर शामिल होगी। बता दें कि इन दोनों मौजूदा मॉडल में क्रमश: 3.3kW/5.4kW और 3.3kW/6kW क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं।

बड़े बैटरी पैक और पहले से ज्यादा दमदार इलेक्ट्रिक मोटर की बदौलत दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर में लॉन्ग रेंज मिल सकती है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अपग्रेडिड 450 Plus और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की रेंज क्रमश: 146 km और 108 km होगी। यह स्पष्ट नहीं है कि ये रेंज सर्टिफाइड रेंज होगी या ट्रू रेंज।
Advertisement

दस्तावेजों से पता चलता है कि दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के डिजाइन में भी बदलाव होंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि Ather स्कूटर के व्हीलबेस में 9mm की बढ़ोतरी की जाएगी, जबकि ऊंचाई में 11mm की वृद्धि होगी। इसका मतलब है कि Ather 450 सीरीज को मौजूदा मॉडल्स और इसके प्रतिद्वंदी Ola S1 Pro से ज्यादा आरामदायक बनाने की कोशिश की जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.