इस सब्सिडी के बाद Ather 450 Plus की महाराष्ट्र में कीमत 1,03,416 रुपये रुपये और 450X की कीमत 1,22,426 रुपये हो गई है।
दिल्ली में Ather 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,13,416 रुपये है
भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर स्टार्टअप Ather Energy के पोर्टफोलियो में मौजूद 450 Plus और 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters) को अब आपको पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में संशोधन के बाद ये 24,000 रुपये तक सस्ते हो गए हैं। कीमत में यह बदलाव इन्हें को वैल्यू फॉर मनी इलेक्ट्रिक स्कूटर साबित कर सकता है। बता दें कि 450 मॉडल्स आधुनिक डिज़ाइन के साथ-साथ दमदार पावर और बेहतरीन रेंज देने के लिए प्रसिद्ध हैं। सिंगल चार्ज में ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 115 किलोमीटर तक की सर्टिफाइड रेंज निकालने में सक्षम हैं और इनकी टॉप स्पीड 80 किलोमीटर प्रतिघंटा तक है।
Ather Energy ने घोषणा करते हुए बताया कि महाराष्ट्र राज्य में कंपनी के 450 इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत कम आई है। इसकी वजह राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी है। ईवी-निर्माता ने बताया कि राज्य की ईवी सब्सिडी को जोड़ कर अब कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को 24,000 रुपये सस्ता खरीदा जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट को जांचने से पता चला है कि सटीक सब्सिडी 24,500 रुपये है।
एथर एनर्जी के सह-संस्थापक और सीईओ तरुण मेहता ने ट्वीट के जरिए शेयर किया (अनुवादित) 'महाराष्ट्र में आखिरकार ईवी सब्सिडी लाइव होने जा रही है। 450+ की कीमत 24K [24,000 रुपये] कम हो जाएंगी और अब प्रदेश में इसकी कीमत 1.03 लाख रुपये है।"
इस सब्सिडी के बाद Ather 450 Plus की महाराष्ट्र में कीमत 1,03,416 रुपये रुपये और 450X की कीमत 1,22,426 रुपये हो गई है। ये कीमतें एथर डॉट/पोर्टेबल चार्जर और परफॉर्मेंस अपग्रेड मिला कर है। नई कीमत इन स्कूटर को देश के अन्य राज्यों की तुलना में महाराष्ट्र में सबसे सस्ता बना देती है। हालांकि दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर अभी भी Ola Scooter S1 से ज्यादा है, जिसकी कीमत 94,999 रुपये (एक्स-शोरूम और स्टेट व FAME-II सब्सिडी मिला कर) है।
FAME II सब्सिडी व दिल्ली सरकार की ईवी सब्सिडी को जोड़ कर प्रदेश में Ather 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1,13,416 रुपये और Ather 450X की कीमत 1,32,426 रुपये है।
Ather 450X कंपनी का हाई-एंड इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल है। इसमें 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिसमें ईको, राइड और स्पोर्ट शामिल हैं। इन तीनों में रेंज में अंतर आता है। ईको मोड में यूज़र 85KM, राइड मोड में 70KM और स्पोर्ट्स मोड में 60KM की रेंज निकाल सकता है। इसमें 2.9kWh क्षमता की बैटरी मिलती है। इसकी 6kW क्षमता की मोटर 26Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर 10 मिनट के चार्ज पर 15KM चल सकता है।
Ather 450X में भी एक बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जिसके जरिए स्कूटर से ही कई फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है। इस सिस्टम को भी मोबाइल से कनेक्ट किया जा सकता है। स्कूटर रिवर्स मोड, जीपीएस और नेविगेशन, सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम और पार्किंग असिस्ट जैसे फीचर्स से लैस आता है। 450X में आपको ब्लूटूथ कनेक्टिविटी कॉल अलर्ट्स और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा