Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से शोरूम में लगी आग, कंपनी ने जारी किया बयान

Ather Energy की ओर से जारी एक ऑफिशियल लेटर में बताया गया है कि यह घटना सर्विसिंग के लिए शोरूम में लाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से हुई।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 मई 2022 20:04 IST
ख़ास बातें
  • घटना सर्विसिंग के लिए शोरूम में लाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से हुई
  • कर्मचारियों ने स्कूटर को साफ करने के लिए हाई-प्रेशर वाटर वाश का यूज किया
  • बैटरी पैक के टॉप केसिंग में कुछ दरारें थी, जहां से पानी अंदर चला गया

Ather के पोर्टफोलियो में 450X और 450 Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर्स हैं

Ather Energy के शोरूम में बीते शनिवार आग लगने की घटना हुई, जिसके पीछे इलेक्ट्रिक स्कूटर को वजह बताया गया। इस हादसे में किसी व्यक्ति को चोट नहीं आई, लेकिन शोरूम को काफी नुकसान हुआ। घटना एथर एनर्जी के नुंगमबक्कम एक्सपीरियंस सेंटर में हुई थी। आग लगते ही शोरूम से सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। अब, एथर एनर्जी ने एक आधिकारिक पत्र जारी किया है, जिसमें घटना की असली वजह का खुलासा किया गया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि हादसा इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने से हुआ है और साथ ही यह भी बताया गया है कि आखिर इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या खराबी आई थी।

Ather Energy की ओर से जारी एक ऑफिशियल लेटर में बताया गया है कि यह घटना सर्विसिंग के लिए शोरूम में लाए गए इलेक्ट्रिक स्कूटर की वजह से हुई। कंपनी का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर धूल और कीचड़ से भरा था, जिसके चलते सर्विस सेंटर के कर्मचारियों ने सर्विस से पहले स्कूटर को साफ करने के लिए हाई-प्रेशर वाटर वाश किया। सर्विस टीम ने पाया कि बैटरी पैक के टॉप केसिंग में कुछ दरारें थी, लेकिन तब तक हाई प्रेशर वॉश के कारण बैटरी केसिंग में पानी जा चुका था। कंपनी का कहना है कि पानी के कारण शेल के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण धुआं उठा और फिर आग लग गई। 
Advertisement
 

Rushlane के अनुसार, पिछले हफ्ते की शुरुआत में एक रिपोर्ट जारी की गई थी, जिसमें इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की वजह क्वालिटी स्टैंडर्ड को पूरा नहीं करने वाले सस्ती पार्ट्स बताए गए थे। जांच DRDO (रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन) के CFEES और भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु द्वारा की गई थी। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाओं के कारण कई निर्माताओं को नोटिस भेजे गए। Boom Motors, Pure EV, Ola Electric, Okinawa Autotech, और Jitendra EV से घटना का स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं में तेजी देखी जा रही है। बीते बुधवार, Hero Electric के Photon इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगी, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है। इसमें स्कूटर का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर नष्ट दिखाई दे रहा है। इस घटना में हीरो इलेक्ट्रिक की ओर से बयान भी जारी किया गया है, जिसमें कंपनी का कहना है कि आग लगने का कारण सॉकेट में शॉर्ट सर्किट है।
Advertisement

इससे पहले Ola Electric, Pure EV, Okinawa, Jitendra EV जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जिसे लेकर सरकारी जांच भी चल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.