आसुस का यह मिनी कंप्यूटर 7,999 रुपये में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 दिसंबर 2015 14:00 IST
नई दिल्ली में आयोजित 'गूगल फॉर इंडिया' इवेंट में पॉकेट कंप्यूटर आसुस क्रोमबिट को पेश किया गया। क्रोम ओएस पर चलने वाले इस पॉकेट कंप्यूटर को  जनवरी महीने में 7,999 रुपये में लॉन्च किया जाएगा।

इस साल ही पेश किए गए आसुस क्रोमबिट की बिक्री कुछ क्षेत्रों में पिछले महीने ही शुरू हुई थी। इवेंट में कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने इस डिवाइस को पेश किया और बताया कि इच्छुक यूज़र इसे जनवरी 2016 में खरीद पाएंगे।

आसुस क्रोमबिट दिखने में इंटेल कंप्यूट स्टिक जैसा है। इसमें रॉकचिप के आरके3288 क्वाड-कोर चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। इस डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। सॉफ्टवेयर की बात की जाए तो यह क्रोम ओएस पर चलेगा। ग्लोबल मार्केट में इस मिनी कंप्यूटर को 85 डॉलर (करीब 5,700 रुपये) में लॉन्च किया गया था। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें यूएसबी 2.0 पोर्ट और ब्लूटूथ 4.0 के लिए सपोर्ट मौजूद हैं। इसमें मैमोरी कार्ड स्लॉट मौजूद नहीं है। इससे कई यूज़र को निराशा हो सकती है।

इसे किसी भी मॉनीटर या टीवी में प्लग इन करके स्मार्ट डिवाइस जैसा इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बाद आप वेब ब्राउज़िंग कर पाएंगे। ऐप्लिकेशन चलाने, डॉक्यूमेंट एडिट करने और फिल्में देखने जैसे काम भी इस स्मार्ट डिवाइस से किए जा सकते हैं। इसके साथ गूगल ने यह भी जानकारी दी कि भारत में जल्द दो नए आसुस क्रोमबुक भी पेश किए जाएंगे।

गूगल का क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम बहुत हद तक कंपनी के वेब सर्विसेज़ और सॉफ्टवेयर पर निर्भर नजर आता है। पिछले कुछ महीनों ने कंपनी ने इसमें ऑफलाइन मीडिया प्लेबैक जैसे कई फ़ीचर जोड़े हैं। इस ऑपरेटिंग सिस्टमपर आप कई एंड्रॉयड ऐप भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

आसुस क्रोमबिट की भिड़ंत इंटल कंप्यूट स्टिक से होगी। यह डिवाइस भारत में 9,000 रुपये के आसपास उपलब्ध है। हाल ही में मार्केट में इनफोकस ने भी कंगारू पीसी लॉन्च करके इस सेगमेंट में एंट्री मारी थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart सेल में ₹80,199 MRP वाला 65 इंच TV सिर्फ ₹37,349 में, ऐसे मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  4. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  3. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  5. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  7. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  8. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  9. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.